{"_id":"5add58244f1c1b3b0b8b6192","slug":"bigg-boss-contenstant-vikas-gupta-disclosed-12th-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12 में होगा अब ये ट्विस्ट, ऑडिशन से पहले ही कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 12 में होगा अब ये ट्विस्ट, ऑडिशन से पहले ही कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Apr 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan vikas gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 खत्म हुए अभी कुछ ही महीने बीते हैं लेकिन फैंस इसके सीजन 12 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 12 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि शो के लिए जल्द ही ऑडिशन होने वाले हैं । खबरों की मानें तो इस बार जोड़ी स्पेशल बिग बॉस होगा।
2 of 5
Vikas Gupta Arshi Khan
जोड़ियों में कपल ही नहीं बल्कि कोई रिश्तेदार भी हो सकता है । इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है लेकिन बिग बॉस-11 के कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान 12वें सीजन के बारे में बड़ा खुलासा जरूर कर दिया है।
3 of 5
Vikas Gupta
इंटरव्यू में विकास गुप्ता ने कहा, 'मुझे इतना पता है कि इस बार शो में जोड़ियां देखने को मिलेंगी। यह मां-बेटा, भाई-बहन की जोड़ी भी हो सकती है। यह देखना मजेदार होगा। जब आपस में जानने वाले लोग शो का हिस्सा होते हैं तो मजा दोगुना हो जाता है, जैसे कि प्रियांक और मेरे साथ हुआ। हम एक दूसरे को जानते थे। पहले लगा था कि हम मिलकर गेम खेलेंगे लेकिन हम एक दूसरे के खिलाफ हो गए थे। बिग बॉस-12 में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंटेस्टेंट अपने रिश्ते बचाने के लिए खेलते हैं या फिर गेम खेलते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vikas Gupta
बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि जोड़ीदार कॉन्सेप्ट ध्यान में रखते हुए मेकर्स शो में लेस्बियन और गे कपल को लाना चाहते हैं। अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह साफ है कि मेकर्स ऐसा टीआरपी के लिए कर रहे हैं । जब भी बिग बॉस शुरू होता है तो अपनी पॉपुलैरिटी के चलते टीआरपी के मामले में सभी शो को पीछे छोड़ देता है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान और कटरीना
वहीं जोड़ीदार कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखते हुए मेकर्स होस्टिंग भी दो सेलेब्स से कराने की प्लानिंग में हैं। बिग बॉस की टीम चाहती है कि सलमान खान के साथ कोई एक्ट्रेस भी शो होस्ट करें। खबरों के मुताबिक, शो के लिए कटरीना कैफ का नाम लिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।