एक्टर कमल हासन के हिन्दू चरमपंथ वाले बयान पर फिलहाल कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग इस मामले पर कई तरह की बातें बोलते नजर आ हे हैं। अब बिग बॉस के तमिल वर्जन की एक्स कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस गायत्री रघुराम ने कमल हासन पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर कमल हासन के बयान का विरोध किया है।
Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट का कमल हासन पर बड़ा बयान, कहा-मैं हिंदू पर आतंकी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरियोग्राफर रघुराम की बेटी और फिल्म एक्ट्रेस गायत्री रघुराम ने कहा- 'मैं आहत हूं, मैं हिन्दू हूं, लेकिन आतंकी नहीं हूं। ये वो है जो लोग कहते हैं, जब आप अपने लोगों के भरोसे और धर्म की ओर लौटते हैं। रियल लाइफ में अभिनय और किसी को पसंद करने के अपने मुखौटे को उतारने का समय आ गया है। यह बिना ग्राउंडवर्क किए राजनीति में आने का शॉर्ट कट रास्ता है। ये कितने दिन काम आने वाला है।'
I'm hurt. Im a Hindu and I'm not a terrorist.
— Gayathri Raguramm (@gayathriraguram) November 4, 2017
This is what ppl say when u turn back at your own ppl's beliefs and religion. Comparing terror to a religion. No matter what religion. https://t.co/ciT6TwGVZP
— Gayathri Raguramm (@gayathriraguram) November 4, 2017
This is what ppl say when u turn back at your own ppl's beliefs and religion. Comparing terror to a religion. No matter what religion. https://t.co/ciT6TwGVZP
— Gayathri Raguramm (@gayathriraguram) November 4, 2017
Blaming CG is not only the way to survive politics. Do some ground work.
— Gayathri Raguramm (@gayathriraguram) November 4, 2017
आपको बता दें कि कमल हासन ने लिखा था कि दक्षिणपंथी विचारधारा को मानने वालों ने अब मसल पावर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। कोई नहीं कह सकता कि हिंदू आतंकवाद का वजूद नहीं है।
पढ़ेंः सोनाक्षी सिन्हा ने किया सलमान से जुड़ा बड़ा खुलासा, 'दबंग' जो भी कहेंगे वो मैं करूंगी
उन्होंने आरोप लगाया कि दक्षिणपंथी विचारधारा को मानने वाले हिंसा में शामिल हैं और हिंदू कैंपों में आतंकवाद घुस चुका है। विरोधियों से निपटने के लिए वे शास्त्रार्थ का सहारा लेते थे लेकिन अब वे अपनी बात मनवाने के लिए बल प्रयोग करते हैं। उन्होंने ये भी लिखा है कि दक्षिणपंथी अब हिंसात्मक हो गए हैं। इसके बाद से ही इस मामले ने काफी जोर पकड़ लिया है।