फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्शी खान ने बताया क्यों किसी पार्टी में नहीं जा रहीं, हिना खान के नए तमाशे का खुला राज

Wed, 24 Jan 2018 01:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
BIGG BOSS Ex contestant Arshi khan REVEALS Why Hina SKIPPED Her party
अर्शी खान

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अब कुछ कंटेस्टेंट्स नए प्रोजेक्ट में जुट गए हैं तो कुछ अभी भी पार्टी के मूड में हैं। पिछली रात अर्शी खान ने कुछ कंटेस्टेंट के साथ अपने घर पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में आकाश, बंदगी और विकास ने जमकर मस्ती की। पार्टी की फोटो और वााडियो भी सामने आए थे।

BIGG BOSS Ex contestant Arshi khan REVEALS Why Hina SKIPPED Her party
अर्शी खान

इसके अलावा अर्शी की खास दोस्त और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट संभावना सेठ भी इस पार्टी में पहुंची थीं। वहीं ज्योति कुमारी और मेहजबीं सिद्दीकी नए लुक में नजर आईं। अर्शी ने पार्टी में हिना खान और शिल्पा शिंदे को भी बुलाया था लेकिन दोनों ही नहीं पहुंचे।

BIGG BOSS Ex contestant Arshi khan REVEALS Why Hina SKIPPED Her party
हिना खान

अब अर्शी ने बताया कि हिना खान उनकी पार्टी में क्यों नहीं आईं। अर्शी को लगता है कि जब से हिना बिग बॉस मे हारी हैं, मीडिया के सामने आने से बच रही हैं। इसीलिए वो पार्टी में नहीं आईं। हिना के अलावा अर्शी ने हितेन तेजवानी, सपना चौधरी, पुनीश शर्मा, बंदगी कालरा, बेनाफ्शा सूनावाला और लव त्यागी को भी इनवाइट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS Ex contestant Arshi khan REVEALS Why Hina SKIPPED Her party
हिना खान

अर्शी एक वीडियो में कहती नजर आ रही हैं, 'जब से वो बाहर आई हैं, उन्होंने मीडिया से बात करना बंद कर दिया है। मैंने उन्हें पार्टी में आने के लिए व्हाट्सऐप मैसेज किया था। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। भेजना मेरा फर्ज था। आना उनका।'

विज्ञापन
BIGG BOSS Ex contestant Arshi khan REVEALS Why Hina SKIPPED Her party
बिग बॉस

इसके अलावा ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अर्शी और शिल्पा की लड़ाई अभी तक खत्म नहीं हुई है। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सोच और स्टैंडर्ड से अर्शी काफी अलग हैं। शायद इसीलिए शिल्पा ने अर्शी की पार्टी में आना ठीक नहीं समझा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed