फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉली बिंद्रा का पीछा करने वाला शख्स गिरफ्तार, राधे मां पर लगा चुकी हैं यौन शोषण का आरोप

Fri, 21 Dec 2018 12:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Dec 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Dolly Bindra stalker man arrested from Mumbai police
Dolly Bindra - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में अब तक की सबसे झगड़ालू कंटेस्टेंट रहीं डाली बिंद्रा का कार से करीब डेढ़ घंटे तक पीछा करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉली बिंद्रा ने इस शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉली बिंद्रा का पीछा करने वाले शख्स का नाम अब्दुल शेख बताया जा रहा है। कहा जा रहा है डॉली बिंद्रा का पीछा करने वाला शख्स अब्दुल शेख गारमेंट फैक्ट्री का मालिक है। 

Bigg Boss ex contestant Dolly Bindra stalker man arrested from Mumbai police
dolly bindra - फोटो : twitter

अब्दुल शेख ने डॉली बिंद्रा का पीछा उस वक्त किया था जब वह मुंबई के बांद्रा से शादी समारोह से लौट रही थीं, उसी दौरान इस शख्स ने डॉली बिंद्रा का पीछा किया। जो शख्स डॉली बिंद्रा का पीछा कर रहा था उसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। डॉली बिंद्रा ने अब्दुल शेख पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। डॉली के मुताबिक वह रात के डेढ़ बजे शादी के फंक्शन से लौट रही थीं, तभी उन्हें लगा कि कोई उनका पीछा कर रहा है। 

Bigg Boss ex contestant Dolly Bindra stalker man arrested from Mumbai police
dolly bindra - फोटो : twitter

डॉली का कहना है कि जब उन्होंने एक फोन करने के लिए कार रोकी तो उस शख्स ने भी अपनी कार रोक दी। तब उन्हें यकीन हो गया कि उनकी कार का पीछा किया जा रहा है। डॉली ने तुरंत पेट्रोलिंग कर रही पुलिस से शख्स की शिकायत की। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत अब्दुल शेख के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पीछा करने वाला शख्स अब्दुल फिलहाल बेल पर रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Dolly Bindra stalker man arrested from Mumbai police
radhe maa - फोटो : File Photo

आरोपी ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह डॉली का कार का पीछा कर रहा था। इस बात की जानकारी डॉली ने फैंस को सोशल मीडिया पर दी। आपको बता दें, डॉली ब्रिंद्रा फिल्मों और टेलीविजन में काम कर चुकी हैं। डॉली बिंद्रा रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 में नजर आई थीं। शो के दौरान अपनी दमदार आवाज और गाली-गलौज की वजह से काफी लाइम लाइट में रहीं। इसके अलावा डॉली ब्रिंद्रा राधे मां को लेकर भी चर्चा में रही। डॉली ब्रिंदा ने राधे मां पर यौन शोषण का आरोप बताया था। 



 

विज्ञापन
Bigg Boss ex contestant Dolly Bindra stalker man arrested from Mumbai police
Dolly Bindra - फोटो : twitter

डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर साल 2015 में आरोप लगाया था। डॉली का कहना था कि राधे मां ने उनसे किसी अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा था। उस वक्त डॉली बिंद्रा ने कहा था- 'ध्यान दें यह मेरा निजी अनुभव है। हर कोई उस महिला की विश्वसनीयता पर शक कर रहा है। जो कि #MeToo के जरिये अपना डरावना अनुभव लिख रही हैं। साथ ही उनसे ये सवाल किया जा रहा है कि वो तब क्यों नहीं बोलीं और अब अपनी आवाज क्यों उठा रही हैं। लोग ये समझने में असफल हो जाते हैं कि कैसे यौन उत्पीड़न की शिकार हुई महिला उस समय डिप्रेशन में चली जाती है और खामोश हो जाती हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed