फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss की इस एक्स कंटेस्टेंट का हुआ ब्रेकअप, सलमान खान के साथ फिल्म में आ चुकी हैं नजर

Wed, 12 Feb 2020 03:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 12 Feb 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Ex Contestant Sana Khan Had Breakup With Boyfriend Melvin Louis Says He is Cheating on Me
सना खान, सलमान खान - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में ब्रेकअप और पैचअप तो होता ही रहती है। इस बार भी बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई का ब्रेकअप हुआ। तो वहीं विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच भी लड़ाई हुई और आज दोनों घर से बेघर होने के बाद एक -दूसरे का चेहरा भी देखना नहीं चाहते। लेकिन लगता है कि बिग बॉस की ये ब्रेकअप की आग घर के बाहर बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट तक भी आ पहुंची है।

Bigg Boss Ex Contestant Sana Khan Had Breakup With Boyfriend Melvin Louis Says He is Cheating on Me
sana khan

वैसे तो बॉलीवुड के गलियारों से अक्सर ब्रेकअप और पैचअप की खबरें आती ही रहती हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड के गलियारे से एक ब्रेकअप की खबर आई है। इस बार ब्रेकअप हुआ है बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट का। हालांकि ये बिग बॉस के सीजन-8 की कंटेस्टेंट हैं। जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म में काम भी किया है। बिग बॉस की ये पुरानी कंटेस्टेंट हैं सना खान।

Bigg Boss Ex Contestant Sana Khan Had Breakup With Boyfriend Melvin Louis Says He is Cheating on Me
Sana Khan and Melvin Louis - फोटो : instagram

सना खान का अपने ब्वॉयफ्रेंड मेल्विन लुईस से ब्रेकअप हो गया है। इस बात की जानकारी सना ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। सना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में कुछ न्यूज पेपर की कटिंग है। जिसके साथ कैप्शन में सना ने लिखा है, 'यह मेरा पहली बार है और ये सच बोलने के लिए मुझे बहुत हिम्मत लगी है। क्योंकि यहां बहुत सारे लोग थे जो इस रिश्ते में विश्वास करते थे और जिन्होंने बहुत प्यार और सम्मान दिखाया, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे वहां से सम्मान नहीं मिला जहां से मुझे मिलना चाहिए था।'

View this post on Instagram

This is my first n it has taken a lot of courage from me to come out n speak the truth. Coz there were so many people who believed in this relation n showed so much love n respect but unfortunately I didn’t get it from where I should have gotten. This man is dirt n he is disgusting unfortunately it took me a year to find out coz I believed in him blindly. I have taken a stand for myself coz if I won’t no one will 🙂 He is a compulsive cheater n a compulsive liar n this is his regular thing to do with everyone for his fame n popularity. This is the original content with no fabrication but be ready for the covers on this 🙌🏼 Ps: cheated on me with multiple girls since may/June which I lately discovered but there is one girl tht shocked me the most n I knw her #shameonyou miss **** I will def tell the world ur name so atleast others knw u before they collab with you 🤮 Upbringing matters a lot 👊🏼 He wanted to marry me and have babies what would he teach my son n daughter??? #toxicrelationship #cheappeople

A post shared by Sana Khaan (@sanakhaan21) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Ex Contestant Sana Khan Had Breakup With Boyfriend Melvin Louis Says He is Cheating on Me
सना खान

सना आगे कहती हैं, 'यह आदमी गंदगी है मैं इससे घृणा करती हूं दुर्भाग्य से मुझे ये बात एक साल के बाद पता चली है क्योंकि मैं उस पर आंख मूंदकर विश्वास करती थी। मैंने अपने लिए स्टैंड लिया क्योंकि अगर मैं नहीं लूंगी तो कोई भी नहीं लेगा। वह एक धोखेबाज और झूठा है और यह वो सबके साथ करता है अपनी प्रसिद्धि और लोकप्रियता के लिए। यह सही जानकारी है इसमें कुछ मिलावट नहीं है लेकिन इसके कवर के लिए तैयार रहिये।'

विज्ञापन
Bigg Boss Ex Contestant Sana Khan Had Breakup With Boyfriend Melvin Louis Says He is Cheating on Me
सना खान - फोटो : Social Media

इसके अलावा सना ने ये भी बताया कि मई-जून के बाद से उनके साथ ये धोखा हुआ है। वहीं इस पोस्ट में उन्होंने एक लड़की का भी जिक्र किया है। हालांकि उन्होंने उस लड़की का नाम नहीं बताया है। लेकिन जल्द ही लड़की के नाम का खुलासा करने की बात कही है। गौरतलब है कि सना बीते लगभग 1 साल से कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस को डेट कर रही थीं। जिसके बाद अब उनका ब्रेकअप हो गया। वहीं उनके इस पोस्ट पर उनके कई सेलेब्रिटी दोस्तों ने कमेंट कर उन्हें सांत्वना दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed