{"_id":"5a8fc4b34f1c1b187e8b7ca5","slug":"bigg-boss-kannada-5-sets-completely-destroyed-with-massive-fire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिनाले के कुछ दिन बाद ही बिग बॉस के सेट से आई बुरी खबर, मेकर्स को लगा 9 करोड़ रुपए का चूना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिनाले के कुछ दिन बाद ही बिग बॉस के सेट से आई बुरी खबर, मेकर्स को लगा 9 करोड़ रुपए का चूना
Fri, 23 Feb 2018 03:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगलुरु के साथ लगे शहर बिदादी में स्थित इनोवेटिव फिल्म सिटी में गुरुवार को भीषण आग लग गई थी। इस आग में रियलिटी शो 'बिग बॉस कन्नड़' का सेट जलकर खाक हो गया। साथ ही मोम का म्यूजियम भी इसकी चपेट में आ गया। सेट पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने आग लगने की जानकारी अधिकारियों को दी।
2 of 5
बिग बॉस
सूचना मिलने पर 11 फायर टेंडर्स मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग बुझाने में करीब 6 से 7 घंटे लगे। पुलिस उपनिरीक्षक एवी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दमकलर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
3 of 5
बिग बॉस
उन्होंने कहा, आग सुबह लगभग तीन बजे लगी थी। इसमें बिग बॉस कन्नड़ का सेट और मोम का संग्रहालय पूरी तरह जल गया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग में लगभग एक लाख रुपए का सामान जलकर खाक होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस
इस फिल्म सिटी में कई रियलिटी शो की शूटिंग होती थी। बिग बॉस मैनेजमेंट ने बताया कि सेट के जलने से करीब 9 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फिल्म सिटी में आग बुझाने के लिए कोई भी सुविधा मौजूद नहीं थी। इसके चलते आग बढ़ती गई।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस
जब तक अधिकारी आए तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बिग बॉस 5 का फिनाले 28 जनवरी को हुआ था। शो के विनर गायक चंदन शेट्टी बने थे। शो को साउथ के सुपरस्टार सुदीप संजीव ने होस्ट किया था। चंदन शेट्टी को 50 लाख रुपए प्राइजमनी मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।