फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Falaq Naazz: कौन हैं 'बिग बॉस ओटीटी 2' की प्रथम प्रतिभागी फलक नाज? मेरठ से निकलकर मायानगरी में बनाई पहचान

Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2: know about salman khan show first contestant Falaq Naazz Shafaq and Sheezan sister
फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आगाज हो चुका है। यह शो इस बार काफी मजेदार होने वाला है। शो में इस बार कुल 13 प्रतिभागी हैं। शो की पहली प्रतिभागी के रूप में सलमान खान ने फलक नाज का स्वागत किया। इस दौरान फलक काफी इमोशनल भी हुईं, लेकिन इस शो में आकर वह बेहद खुश हैं। कौन हैं फलक नाज? आइए जानते हैं...

Bigg Boss OTT 2: know about salman khan show first contestant Falaq Naazz Shafaq and Sheezan sister
फलक नाज और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फलक नाज टीवी अभिनेत्री हैं। इन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है। फलक ने कलर्स के लोकप्रिय धारावाहिक ससुराल सिमर का में 'जानवी' का रोल प्ले किया था। इसके अलावा फलक ने 'देवों के देव... महादेव', 'महाकाली- अंत ही आरम्भ है' और 'विष या अमृत: सितारा' जैसे शोज किए हैं। बता दें कि फलक, एक्टर शीजान खान की बहन हैं। वहीं शफक नाज इनकी बड़ी बहन हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

Bigg Boss OTT 2: know about salman khan show first contestant Falaq Naazz Shafaq and Sheezan sister
फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

फलक नाज मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं। वह मां कहशां और भाई शीजान, बहन शफक के साथ मुंबई आ गई थीं। बिग बॉस ओटीटी 2 के जरिए फलक ने रियलिटी शो में डेब्यू किया है। हालांकि, वह पहले टीवी शोज तो कर चुकी हैं, लेकिन रियलिटी शो में यह उनका पहला अनुभव है। फलक काफी खुश हैं। शो के दौरान वह काफी भावुक भी नजर आईं। दरअसल, वह तुनिषा शर्मा सुसाइड केस के वक्त परिवार और खुद पर आई मुसीबत को याद कर भावुक हो उठीं।
Karishma Tanna: टाइपकास्ट होने पर छलका करिश्मा का दर्द, बोलीं-सबने मेरे अंदर के कलाकार को देखना बंद कर दिया था

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2: know about salman khan show first contestant Falaq Naazz Shafaq and Sheezan sister
फलक नाज और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तुनिषा शर्मा मौत मामले में फलक नाज के भाई शीजान खान का नाम आया था। 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' फेम शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, और करीब 70 दिन बाद वो जेल से जमानत पर बाहर आए थे। बात फलक नाज की करें तो इस शो में आने के बाद उन्होंने सलमान खान से कहा, ''मैं इस शो में आपसे काफी कुछ सीखने भी आई हूं।' 
Adipurush: कंगना रणौत ने लगाई आदिपुरुष की क्लास? बोलीं- 'राम का नाम बदनाम न करो'

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2: know about salman khan show first contestant Falaq Naazz Shafaq and Sheezan sister
फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के मंच पर फलक ने अपने परिवार की मुलाकात सलमान खान से कराई। इस दौरान उन्होंने अपने भाई को सलमान खान से मिलवाया। बता दें कि फलक का एक भाई स्पेशल चाइल्ड है। बात करें बिग बॉस ओटीटी 2 की तो यह जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।
Adipurush: 'हनुमान जी बहरे थे क्या...?,' आदिपुरुष विवाद के बीच ओम राउत का पुराना ट्वीट वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed