बिग बॉस टीवी का मशहूर कन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है। इसको बहुत से लोग पसंद करते हैं। पिछले साल इसका पहला सीजन ओटीटी पर स्ट्रीम हुआ था। जो कि करीब दो महीने तक चला था। इस शो को फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने होस्ट किया था। इस सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं। पिछले शो का कॉन्सेप्ट कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के साथ पेयर करना था। दोनों को एलिमिनेशन से बचने के लिए गेम खेलने थे। अब खबर आ रही है कि इस बार ओटीटी पर आने वाले इस शो को करण जौहर होस्ट नहीं करेंगे, बल्कि इसके लिए इंडस्ट्री से किसी और सेलिब्रिटी से संपर्क किया गया है।
Bigg Boss OTT: करण जौहर नहीं टीवी की ये हसीना करेंगी ‘बिग बॉस ओटीटी’ को होस्ट, कंटेस्टेंट्स की लगाएंगी क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 01 Jul 2022 08:25 PM IST
सार
विज्ञापन