सिनेमा जगत में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और इस पर फैंस की नजरें भी बनी रहती हैं। फैंस ये जानने के लिए बेताब रहते हैं कि मनोरंजन की दुनिया में आज क्या हुआ है। हमेशा की तरह आज भी फिल्मी दुनिया में बहुत कुछ हुआ है। ड्रग केस में क्लीन चिट मिलने के बाद अब आर्यन खान ने कोर्ट का दरवाजा खटखाया है और एक मांग की है। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा नुपुर शर्मा को फटकार लगाए जाने पर सेलेब्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसके अलावा भी सिनेमा जगत में बहुत कुछ हुआ है, चलिए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं
Filmy Wrap: आर्यन खान पहुंचे कोर्ट और माधवन के बयान पर अक्षय का करारा जवाब, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निलंबित हो चुकीं प्रवक्ता नूपुर शर्मा के केस की शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने नुपूर को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट का कहना है कि नूपुर ने टीवी पर धर्म विशेष के खिलाफ उकसाने वाली टिप्पणी की है। उन्होंने देशभर में लोगों की भावनाएं भड़काई हैं और देशभर में जो कुछ भी हो रहा है, उसकी जिम्मेदार वह खुद हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है। बॉलीवुड की बात करें तो फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया आई है। वहीं विवेक अग्निहोत्री के बाद अनुपम खेर ने भी नूपुर शर्मा के पक्ष में अपनी बात रखी है।
Nupur Sharma Controversy: सुप्रीम कोर्ट की नूपुर शर्मा को फटकार, अनुपम खेर बोले- जज साहब अपने सम्मान...
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के आने से पहले अभिनेता ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह एक फिल्म को 40 से 45 दिन से ज्यादा नहीं दे सकते। इस बयान की वजह से अब अक्षय कुमार लोगों के निशाने पर हैं। इसी बीच अभिनेता आर माधवन का भी एक बयान सामने आया, जिसे अक्षय कुमार से जोड़कर देखा जा रहा है। अभिनेता ने कहा कि 'आरआरआर' और 'पुष्पा' जैसी फिल्मों को कभी 40-45 दिन की शूटिंग में नहीं निपटाया जा सकता है। वहीं, अब आर माधवन के इस बयान पर अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया सामने आ गई है।
Akshay kumar: 40 दिन में फिल्म खत्म करने वालों पर माधवन ने कसा तंज, तो अक्षय कुमार ने यूं दिया जवाब
पिछले साल के क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से क्लीन चिट पाने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने गुरुवार को एक विशेष एनडीपीएस अदालत के समक्ष याचिका दायर कर अपना पासपोर्ट वापस किए जाने की मांग की। अदालत ने एनसीबी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई के लिए 13 जुलाई की तारीख तय की। आर्यन खान को एनसीबी ने पिछले साल अक्तूबर की शुरुआत में हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन जांच एजेंसी ने मई में दायर आरोपपत्र में उनका नाम आरोपी के रूप में शामिल नहीं किया।
Aryan Khan Passport: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अदालत से अपना पासपोर्ट वापस किए जाने की मांग की
आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'राष्ट्र कवच' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कपिल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार अभिनेता एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में एक पैरा कमांडो की कहानी है, जिसकी याददाश्त जा चुकी है और वह अपने सवालों का जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इन सारी चीजों के बावजूद सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, फिल्म की पहले दिन की शुरुआत काफी धीमी हुई है। फिलहाल, अब इस फिल्म के लेखक राज सलूजा ने फिल्मों के प्रति दर्शकों के टेस्ट और कलाकार से उनकी अपेक्षाओं के बारे में बात की है।
Raj Saluja: 'केजीएफ' में शाहरुख खान को दर्शक कभी नहीं स्वीकारते, आखिर क्यों ऐसा बोल गए 'राष्ट्र कवच ओम' के निर्देशक?