सिनेमाघरों में शानदार प्रर्दशन करने के बाद दिवाली के मौके पर तेलुगू फिल्म 'बिम्बसार' को ओटीटी पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिला था। जी5 पर अभी तक फिल्म को तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम किया जा रहा था। वहीं, अब फिल्म की बंपर सफलता को देखते हुए इसे हिंदी में भी रिलीज करने का फैसला लिया गया है।
Bimbisara On OTT: बहुत जल्द इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में स्ट्रीम होगी ‘बिम्बसार’, मेकर्स ने जताई खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की कहानी राजा 'बिम्बिसार' के बारे में है। बिम्बिसार एक ऐसा राजा है, जो कि बेहद क्रूर, हिंसक और अभिमानी होता है। फिल्म 500 ईसा पूर्व में शुरू होती है और वर्तमान समय में आती है जब राजा बिम्बिसार का जुड़वा भाई देवदत्त उसको एक जादुई दर्पण के माध्यम से वर्तमान दुनिया में भेज देता है। फिर एक अभिमानी और अधिनायकवादी राजा एक आधुनिक दुनिया में मॉर्डन व्यक्ति के रूप में जन्म लेता है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने अपने आप पर जताया भरोसा, बोले- मैं घमंडी नहीं अगर कहूं कि तीनों फिल्में होंगी हिट
ओटीटी पर फिल्म की सफलता को लेकर स्टार अभिनेता नंदमुरी कल्याण राम ने कहा, 'मुझे इसकी सफलता को लेकर बहुत खुशी है। फिल्म को मिल रहे प्यार और प्रशंसा से मैं अभिभूत हूं। लोगों ने इसका आनंद लिया है। इससे मुझे खुशी मिली है'। एक्टर ने ओटीटी पर 200 मिलियन से भी ज्यादा स्ट्रीमिंग मिनट देखे जाने पर खुशी जाहिर की। वहीं, फिल्म की सफलता और जी-5 की इस घोषणा पर फिल्म के निर्देशक मल्लीदी वशिष्ठ ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'जी-5 ने हमारे साथ शानदार काम किया है और फिल्म को लोगों तक पहुंचाया है। लोगों ने चार भाषाओं में फिल्म को जमकर प्यार दिया। अब उम्मीद है कि फिल्म को हिंदी में भी खूब सारा प्यार और प्रशंसा मिलेगी'।
यह भी पढ़ें: बोल्ड अवतार छोड़ संस्कारी लुक में नजर आईं उर्फी जावेद, नेटिजन्स बोले - देखा हिंदुस्तानी भाऊ का कमाल
आपको बता दें कि फिल्म को एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित किया गया है। इनमें तेलुगू स्टार नंदमुरी कल्याण राम, कैथरीन ट्रेसा, संयुक्ता मेनन, प्रकाश राज जैसे सितारों ने अभिनय किया है। फिल्म को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स की भी जमकर तारीफ मिली है।
यह भी पढ़ें: टॉलीवुड स्टार नागा शौर्य की बिगड़ी तबीयत, सेट पर हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती