सब्सक्राइब करें

रानू से पहले बन चुकी हैं इन सेलेब्स पर बायोपिक, लिस्ट में मनमोहन सिंह- पीएम मोदी का नाम भी है शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 26 Sep 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
biopic Manmohan Singh The Accidental Prime Minister Ranu Mondal Narendra Modi Sanju Mary Kom Dhoni
सेलेब्स पर बनीं बायोपिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में बायोपिक का चलन नया नहीं है। एक के बाद एक कई बायोपिक्स रिलीज हो चुकी हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम शामिल हो रहा है- रानू मंडल का। रानू की जिंदगी से प्रेरणा लेकर फिल्मकार ऋषिकेश मंडल उनके जीवन पर एक बायोपिक बनाने की योजना बना रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई बायोपिक्स बन चुकी हैं जिसमें मनमोहन सिंह, महेन्द्र सिंह धोनी, मेरी कॉम, संजय दत्त और मिल्खा सिंह जैसे कई लोगों का नाम शामिल है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ बायोपिक्स के बारे में....



Trending Videos
biopic Manmohan Singh The Accidental Prime Minister Ranu Mondal Narendra Modi Sanju Mary Kom Dhoni
the accidental prime minister

द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
11 जनवरी 2019 को द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म रिलीज हुई थी। फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। अपनी दमदार एक्टिंग से अनुपम ने सभी का दिल जीत लिया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
biopic Manmohan Singh The Accidental Prime Minister Ranu Mondal Narendra Modi Sanju Mary Kom Dhoni
Vivek Oberoi - फोटो : twitter

पीएम नरेंद्र मोदी 
देश के प्रधानमंत्री पर भी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म बन चुकी है।  फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज हुई थी। इस बायोपिक में विवेक ओबेरॉय ने पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया था। फिल्म न तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखा पाई और न ही विवेक ओबेरॉय अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में जगह बना पाए। लोगों ने सिरे से फिल्म को नकार दिया।

biopic Manmohan Singh The Accidental Prime Minister Ranu Mondal Narendra Modi Sanju Mary Kom Dhoni
संजू - फोटो : सोशल मीडिया

संजू
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर भी बायोपिक 'संजू' बन चुकी है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर ने निभाया था। रणबीर ने अपनी जोरदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 29 जून 2018 को रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
biopic Manmohan Singh The Accidental Prime Minister Ranu Mondal Narendra Modi Sanju Mary Kom Dhoni
Bhaag Milkha Bhaag

भाग मिल्खा भाग
11 जुलाई 2013 को मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म भाग मिल्खा भाग रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म में मिल्खा सिंह के किरदार में फरहान अख्तर ने जान डाली थी। फरहान ने इस किरदार से साबित कर दिया था कि वो सिर्फ एक कमाल के सिंगर और डायरेक्टर ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन एक्टर भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed