Birthday Celebration: बिपाशा बसु ने आधी रात को पति संग मनाया जन्मदिन, किस करते हुए वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट
बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर केक काटते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें करण उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं। अभिनेत्री बर्थडे बैलूंस के साथ डांस भी कर रही हैं और करण को किस तरती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ "इट्स माय बर्थडे" कैप्शन दिया है।
पति करन ने भी शेयर कीं तस्वीरें
करण ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी कुछ तस्वीरें साझा की। इन्हें साझा करते हुए वे लिखते हैं, "मेरे प्यारे बंदर बच्चे को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! तुम्हारे जीवन का हर पल खुशी, प्यार और हंसी से भरा हो। तुम एक अद्भुत व्यक्ति हो। मैं तुम्हें जन्म लेने के लिए शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो।" इस पर बिपाशा ने कमेंट कर जवाब दिया, 'आई लव यू माय स्वीट बेबी।'
इतने साल की हो गई हैं बिपाशा
बिपाशा बसु आज 43 साल की हो गई हैं। बिपाशा ने 2001 में थ्रिलर फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने सुपरहिट हॉरर फिल्म 'राज' (2002) में काम किया।