{"_id":"63270c09a2a5582d0875ab77","slug":"bipasha-basu-flaunts-baby-bump-in-denim-netizens-compared-with-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bipasha Basu: सैलून के बाहर स्पॉट हुईं बिपाशा बसु, अभिनेत्री के लुक ने लूटा फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bipasha Basu: सैलून के बाहर स्पॉट हुईं बिपाशा बसु, अभिनेत्री के लुक ने लूटा फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 18 Sep 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बिपाशा बसु
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने कुछ दिनों पहले अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद उनको इसके लिए जमकर ट्रोल किया गया था। तब बिपाशा बसु ने ट्रोल्स को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। इसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। इसी बीच बिपाशा बसु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह डेनिम ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
2 of 4
बिपाशा बसु
- फोटो : insta
बिपाशा बसु की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में बिपाशा का एक नया लुक दिखाई दे रहा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बिपाशा इन तस्वीरों में अपना बेबी बंप छिपाती नजर आ रही हैं। इसी बीच ऐसा कहा जा रहा है कि बिपाशा का गेटअप आलिया भट्ट से मैच कर रही है। जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
3 of 4
बिपाशा बसु
- फोटो : insta
बिपाशा बसु इस तस्वीर में बेहद ही अलग पोज देती नजर आ रही हैं, जो फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है। अभिनेत्री ने डेनिम शॉर्ट्स के ऊपर सफेद रंग का जैकेट कैरी किया है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं और गले में एक छोटा सा नेकपीस कैरी किया है। बिपाशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर साझा की जा रही हैं।
बिपाशा की ये तस्वीरें उस दौरान की हैं, जब वह मुंबई में एक सैलून के बाहर स्पॉट की गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के घर में उनकी गोद भराई का फंक्शन रखा गया था, जिसे बंगाली रीति-रिवाज के साथ पूरा किया गया। पारंपरिक लुक में बिपाशा बसु बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।