सब्सक्राइब करें

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने अपने जन्मदिन पर बेटी के साथ साझा किया खूबसूरत वीडियो, खुद को बताया सबसे भाग्यशाली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu shares beautiful video on her birthday with daughter calls herself the luckiest
बिपाशा अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta

अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 7 जनवरी को अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अभिनेत्री ने 12 नवंबर 2022 को शादी के छह साल बात एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने 'देवी' रखा है। आज जन्मदिन के खास मौके पर बिपाशा ने अपनी नन्हीं परी के साथ दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया है और खुद को दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की बताया है। उनके इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के  साथ फिल्मी सितारे भी प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

loader
Trending Videos
Bipasha Basu shares beautiful video on her birthday with daughter calls herself the luckiest
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी के साथ - फोटो : insta

जन्मदिन पर बिपाशा ने साझा किया बेटी के साथ दिल छूने वाला वीडियो
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम से जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह अपनी बेटी के नन्हे पैरों को चूमती नजर आ रही हैं। हालांकि अभी उन्होंने चेहरा नहीं दिखाया है। बिपाशा ने अपनी बेटी के साथ वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "ईश्वर ने मुझे सबसे अच्छा तोहफा दिया, मेरी बेटी देवी, मेरे सबसे पहले अच्छे उपहार के बाद, मेरे जीवन का प्यार, मेरे पति करण  सिंह ग्रोवर...दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की।" इसके साथ ही उन्होंने न्यू मॉमी, 'इट्स माय बर्थडे' जैसे हैशटैग्स यूज किए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu shares beautiful video on her birthday with daughter calls herself the luckiest
बेटी देवी के साथ बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

यूजर्स से लेकर सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार
बिपाशा बसु द्वारा बेटी के साथ साझा किए गए इस वीडियो पर मलाइका से लेकर सिंगर सोफी चौधरी, अभिनेता अयाज खान और शमिता शेट्टी ने अपनी प्यार भरी प्रतिक्रिया दी है। वहीं एक प्रशंसक ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "वाह माय गुडनेस, नजर न लगे छोटू, छोटू उंगलियां, लव यू बिपाशा।" इसी तरह दूसरे ने लिखा, बहुत खूबसूरत। बाकी यूजर्स भी दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार लुटा रहे हैं और साथ ही बिपाशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Bipasha Basu shares beautiful video on her birthday with daughter calls herself the luckiest
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram

बिपाशा ने अगस्त महीने में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति करण ग्रोवर के साथ खुश खबरी साझा की थी कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए खूबसूरत तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हालांकि कपल ने अभी तक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed