फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थ सर्टिफिकेट से खुलासा: निखिल जैन नहीं यश दासगुप्ता ही हैं नुसरत जहां के बच्चे के पिता

Thu, 16 Sep 2021 12:26 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 16 Sep 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
Birth certificate of Nusrat Jahan’s son reveals the name of father
नुसरत जहां और यश दासगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे को जन्म देने के बाद से ही चर्चाओं में रहने वाली बंगाली अदाकारा नुसरत जहां को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी की सांसद नुसरत जहां ने जिस बच्चे को जन्म दिया था, उसके पिता को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। दरअसल नुसरत के प्रेगनेंट होने के बाद से ही उनके पूर्व पति निखिल जैन ने साफ कर दिया था कि ये बच्चा उनका नहीं है। इस विवाद के बाद दोनों के बीच की शादी भी टूट गई और नुसरत पति निखिल से अलग रहने लगीं। निखिल का आरोप था कि नुसरत अपना सारा सामान लेकर उनके घर से चली गईं हैं। इन तमाम घटनाक्रम के बाद से ही नुसरत जहां ट्रोल्स के निशाने पर थीं। उनसे लगातार बच्चे के पिता को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक ये साफ हो गया है कि उस बच्चे का पिता कौन है?
Birth certificate of Nusrat Jahan’s son reveals the name of father
यश दासगुप्ता और नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आया पिता का नाम
नुसरत जहां जब से प्रेग्नेंट थी तब से ही उनसे उनके बच्चे के पिता का नाम पूछा जा रहा है। वहीं नुसरत के पूर्व पति निखिल जैन ने इस बात का खुलासा कर दिया था कि ये बच्चा उनका नहीं है, क्योंकि दोनों लंबे समय से एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे थे। अब आखिरकार नुसरत के बच्चे के पिता का नाम सामने आ गया है। नुसरत जहां के बच्चे के पिता का नाम यश दासगुप्ता ही हैं।

Birth certificate of Nusrat Jahan’s son reveals the name of father
रजिस्ट्रेशन डिटेल - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई बर्थ रजिस्ट्रेशन डिटेल
नुसरत के बच्चे के बर्थ रजिस्ट्रेशन की डिटेल पब्लिक डोमेन पर सामने आ गई है। बर्थ रजिस्ट्रेशन डिटेल में बच्चे का नाम 'ईशान' दासगुप्ता लिखा है। पिता के नाम की जगह यश दासगुप्ता का नाम है। इससे साफ हो गया है कि यशदास गुप्ता ही नुसरत के बच्चे के पिता हैं। बच्चे के जन्म की जानकारी भी सबसे पहले यश दासगुप्ता ने ही दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birth certificate of Nusrat Jahan’s son reveals the name of father
नुसरत जहां, यश दासगुप्ता - फोटो : instagram/nusratchirps

जून में सामने आई थी प्रेग्नेंसी की बात
नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी की खबर सबसे पहले जून में सामने आई थी। जब उनका बेबी बंप दिखने लगा था। सबसे पहले सबको यही लगा था कि बच्चा निखिल जैन का है। लेकिन निखिल जैन ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि उनके और नुसरत के बीच कोई संबंध नहीं है, ऐसे में ये बच्चा उनका हो ही नहीं सकता। जिसके बाद से ही नुसरत ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं उनसे बार बार उनके बच्चे के पिता का नाम पूछा जा रहा था। लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला था।

विज्ञापन
Birth certificate of Nusrat Jahan’s son reveals the name of father
नुसरत जहां और निखिल जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अफेयर रहा सुर्खियों में
नुसरत जहां के निखिल से अगल होने की वजह उनका अफेयर था। उनका अफेयर यश दासगुप्ता के साथ चल रहा था। निखिल ने अपने बयान में नुसरत और यश दासगुप्ता के अफेयर का हिंट दिया था। उनके मुताबिक नुसरत से उनकी शादी टूटने की वजह यश दासगुप्ता थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed