बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 80 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 11 अक्तूबर 1942 को इलाहाबाद (आज का प्रयागराज) में जन्मे अमिताभ ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'सात हिंदुस्तान' से की थी। इस फिल्म में अमिताभ के काम को पसंद किया गया और फिर उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक के करियर में अमिताभ ने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया, लेकिन वह हमेशा सिनेमा जगत का चमकता हुआ सितारा रहे। अमिताभ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देते हैं। परिवार के लिए उनका प्यार किसी से छिपा नहीं है। उनकी पत्नी जया, बेटे अभिषेक या फिर बहू ऐश्वर्या के बारे में सब जानते हैं। लेकिन इनके अलावा भी अमिताभ के परिवार में कई सदस्य हैं, जिन्हें आप नहीं जानते होंगे। आज हम आपको उनका फैमिली ट्री दिखाने जा रहे हैं। तो चलिए अमिताभ के 80वें जन्मदिन पर 'बॉलीवुड का शहंशाह, 80 साल-80 किस्से' सीरीज के तहत जानते हैं।
Amitabh Family Tree: अमिताभ की फैमिली में इन लोगों को नहीं जानते होंगे आप, यहां देखें बच्चन का पूरा परिवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ के दादा-दादी
अमिताभ बच्चन के माता-पिता के बारे में फैंस ने खूब पढ़ा है लेकिन बहुत कम जगह उनके दादा-दादी का जिक्र है। अभिनेता के दादा-दादी का नाम लाला प्रताप नारायण श्रीवास्तव और सरस्वती देवी है। इनके चार बच्चे थे, जिनमें बिट्टन, भगवानदेई, हरिवंश राय और शालिगराम हैं।
यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: जब सात दिन बिना नहाए रहे थे बिग बी, वजह जानकर आप भी देंगे शाबाशी
हरिवंश राय की हुईं दो शादियां
हरिवंश राय बच्चन अपने पिता की तीसरी संतान थे और उन्होंने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी का नाम श्यामा था, जिनका निधन टीबी की लंबी बीमारी से हो गया था। इनके बाद उन्होंने तेजी सूरी से शादी की, जो बाद में तेजी बच्चन बन गई थीं। पहली पत्नी से उन्हें कोई संतान नहीं हुई। तेजी से शादी के बाद उन्हें दो बेटे अमिताभ और अजिताभ हुए।
यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: जब जया पर निकला था अमिताभ बच्चन का गुस्सा, इतनी सी बात को बना बैठे थे मुद्दा
अमिताभ बच्चन और जया भादुरी
अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 में जया भादुरी से शादी रचाई थी, जो सिनेमा जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। शादी के बाद ही जया ने अपने नाम के पीछे से भादुरी हटाकर बच्चन लगा लिया था। अमिताभ और जया के अभिषेक और श्वेता दो बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: जब दोस्तों और करीबियों से बिगड़ गए थे बिग बी के रिश्ते, एक ने तो खोल दी थी परिवार की कलई
अजिताभ और रमोला
अमिताभ के भाई अजिताभ की शादी रमोला से हुई। दोनों भाई और उनके पूरे परिवार की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। अजिताभ और रमोला के चार बच्चे भीम, नम्रता, नैना और नीलिमा हैं।
यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: 'श्वेता की शादी के बाद ज्यादा जिम्मेदार पिता बने अमिताभ..', जब नव्या से बोलीं जया बच्चन