बॉलीवुड में सलमान खान को बड़े दिलवाला अभिनेता कहा जाता है। जब भी किसी को मदद की जरूरत होती है सलमान उसकी दिल खोलकर सहायता करते हैं। फिल्मों में काम दिलाना हो या पैसों की जरूरत हो, सलमान कभी इससे पीछे नहीं हटते। यही वजह है कि उनके चाहने वालों की फेहरिस्त बहुत लम्बी है। लेकिन एक बात सलमान के बारे में ये भी प्रचलित है कि अगर कोई उनसे पंगा ले लेता है तो वो कभी उस इंसान को अपने आसपास भी नहीं भटकने देते, फिर वो चाहें कितना ही बड़ा स्टार क्यों न हो। अरिजीत सिंह और सलमान का विवाद भी कुछ ऐसा ही है।
सलमान से पंगा लेकर अरिजीत सिंह ने चुकाई बड़ी कीमत, आज तक नहीं पिघला भाईजान का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरिजीत सिंह के गाने भला किसको नहीं पसंद। उनके गाए गाने अक्सर हिट हो जाते हैं। 25 अप्रैल अप्रैल 1987 को अरिजीत का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली थीं। अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में गायकी के रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक खूबसूरत गाने गाए।
साल 2014 में गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचे अरिजीत सिंह, सलमान खान के साथ बेरुखी से पेश आए। भले ही अरिजीत ने उस वक्त मजाक किया हो लेकिन सलमान को उनकी ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई। सालों तक अरिजीत उन्हें मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
स्टेज पर अवॉर्ड लेने अरिजीत सिंह देरी से पहुंचे। उनकी हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो सो कर आए हों। इस बात पर सलमान ने अरिजीत से मजाक में कह दिया- सो गए थे क्या? सलमान की इस बात का सिंगर ने पलट कर जवाब दिया। अरिजीत ने कहा था- हां, आप लोगों ने सुला दिया था। सलमान को अरिजीत का ये जवाब तीर की तरह जा चुभा।
कहा जाता है कि इस घटना के बाद सलमान ने ये शर्त रख दी कि जिस फिल्म में अरिजीत सिंह गाने गाएंगे वो उसमें काम नहीं करेंगे। बताया ये भी जाता है कि सलमान की फिल्म सुल्तान में अरिजीत ने कोई गाना गया था जिसे सलमान ने हटवा दिया। इस घटना के लगभग छह साल बाद भी सलमान और अरिजीत के बीच सुलह नहीं हो पाई है।
दुखी होकर कोरोना नाम के बच्चे ने अभिनेता टॉम हैंक्स को लिखा पत्र, अभिनेता ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब