फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: बॉलीवुड में किसी समय चमका था ये स्टार, बाद में बांग्लादेशी सिनेमा का बना सुपरस्टार

Tue, 26 Sep 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 26 Sep 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Chunky Pandey was star of bollywood, but later career builds in Bangladeshi Cinema
चंकी पांडे, गोविंदा, आंखे - फोटो : indiatimes
बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे का आज जन्मदिन है। चंकी पांडे पूरे 55 साल के हो गए हैं। कभी बॉलीवुड में अपना सिक्का चलाने वाले चंकी पांडे के करियर ने कई मोड़ लिए।  जानें, चंकी पांडे के बारे में खास बातें...
Birthday Special: Chunky Pandey was star of bollywood, but later career builds in Bangladeshi Cinema
Chunky Pandey
चंकी पांडे का असली नाम सुयश शरद पांडे है। 26 सितंबर 1962 को चंकी का जन्म हुआ था। उन्होंने 1987 में पहलाज निहलानी की फिल्म 'आग ही आग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस सुपरहिट फिल्म के बार चंकी पांडे जाना माना नाम बन गए। उन्हें ढेर सारे अवॉर्ड मिले। आगे जानें, उनके करियर के बारे में और भी खास बातें...
 
Birthday Special: Chunky Pandey was star of bollywood, but later career builds in Bangladeshi Cinema
चंकी पांडे
चंकी ने एक समय 'पाप की दुनिया' (1988), 'खतरों के खिलाड़ी' (1988),' 'जहरीले' (1990) और 'आंखें' (1992) जैसी सुपरहिट फिल्में देकर अपना सिक्का जमा लिया। उन्होंने 1988 की सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' में उन्होंने अनिल कपूर के दोस्त का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड(सपोर्टिंग एक्टर) भी मिला। इसके बाद 90 के दशक में उनका करियर खत्म होने लगा था। आगे जानें, चंकी ने क्या कदम उठाया...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Chunky Pandey was star of bollywood, but later career builds in Bangladeshi Cinema
चंकी पांडे
बॉलीवुड में करियर खत्म होता देख चंकी पांडे ने बांग्लादेशी सिनेमा का रुख किया। स्थानीय भाषा न आने के बावजूद उन्होंने बांग्लादेश में स्टारडम हासिल किया। चंकी ने बांग्लादेशी सिनेमा में 'स्वामी केनो असामी', 'बेश कोरेची प्रेम कोरेची', 'मेयेरा ए मानुष' जैसी सुपरहिट फिल्में दी। हालांकि उन्होंने बॉलीवुड में फिर से वापसी की। आगे की स्लाइड्स में जानें, चंकी की बॉलीवुड में वापसी की कहानी...
 
विज्ञापन
Birthday Special: Chunky Pandey was star of bollywood, but later career builds in Bangladeshi Cinema
chunky pandey with daughter ananya - फोटो : chunky pandey with daughter ananya
चंकी पांडे ने साल 2003 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'कयामत' से बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म में उन्होंने साइंटिस्ट का निगेटिव किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने 'पेइंग गेस्ट', 'हाउसफुल', 'हाउसफुल 2', 'बुलेट राजा',  'मेगमजान' जैसी फिल्में की। करियर के इस दौर में उन्होंने निगेटिव किरदार निभाने शुरू कर दिए। आगे जानें, फिल्मों के अलावा क्या करते हैं चंकी पांडे...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed