{"_id":"5abda8e64f1c1bc4618b4777","slug":"birthday-special-devika-rani-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: ये हैं हिंदी सिनेमा की पहली 'पद्मश्री' एक्ट्रेस, Kissing सीन की वजह से फिल्म हो गई थी बैन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: ये हैं हिंदी सिनेमा की पहली 'पद्मश्री' एक्ट्रेस, Kissing सीन की वजह से फिल्म हो गई थी बैन
Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Devika Rani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस देविका रानी को उनकी अदाओं की वजह से भारतीय सिनेमा की पहली ड्रीम गर्ल माना जाता है। बाद में यह खिताब हेमा मालिनी के नाम रहा। देविका रानी को भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस भी कहा जाता है। आज ही के दिन यानी 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में देविका रानी का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।
2 of 7
देविका रानी
देविका रानी का संबंध नोबेल पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के परिवार से था। उनके पिता कर्नल एमएन चौधरी एक समृद्ध बंगाली परिवार से ताल्लुक रखते थे। देविका रानी ने जिस दौर में फिल्मों में काम करने का फैसला किया उस दौर में महिलाओं का घर से निकलना भी अच्छा नहीं समझा जाता था। इसके बावजूद उन्होंने फिल्मों में एंट्री की। दरअसल, इसके पीछे की वजह उनके परिवार का खुला माहौल भी था।
3 of 7
देविका रानी और अशोक कुमार
पढ़ाई के लिए देविका रानी 9 साल की उम्र में इंग्लैंड चली गईं। पढ़ाई पूरी करने के बाद देविका भारत लौटीं। इसी बीच उनकी मुलाकात प्रसिद्ध निर्माता हिमांशु राय से हुई। हिमांशु देविका की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुए कि साल 1933 में उन्होंने देविका को अपनी फिल्म 'कर्म' में काम का ऑफर दिया, जिसे देविका ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
देविका रानी
फिल्म में देविका के हीरो हिमांशु राय ही थे। यह किसी भारतीय द्वारा बनी पहली अंग्रेजी बोलने वाली फिल्म थी। इस फिल्म से देविका ने हिंदी सिनेमा में सनसनी मचा दी थी। उन्होंने फिल्म में 4 मिनट लंबा किस सीन दिया। यह हिंदी सिनेमा का सबसे लंबा किस सीन था।
विज्ञापन
5 of 7
देविका रानी
इस सीन के बाद देविका रानी की काफी आलोचना भी हुई और फिल्म को बैन कर दिया गया। बाद में हिमांशु ने देविका से शादी कर ली। 1936 में आई फिल्म ‘अछूत कन्या’ में देविका रानी ने एक दलित लड़की का दर्द बड़े पर्दे पर बखूबी उकेरा। देविका रानी गाती भी काफी अच्छा थीं। ‘अछूत कन्या’ का एक गाना खुद देविका ने गाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।