फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र ने तुड़वा दी थी जीतेंद्र और हेमा मालिनी की शादी, शोभा कपूर को ले जाकर मचा दिया था हंगामा

Tue, 08 Dec 2020 07:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 08 Dec 2020 07:31 AM IST
विज्ञापन
Birthday special Dharmendra had broken Jeetendra and Hema Malini marriage
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और जीतेेंद्र - फोटो : फाइल

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर काफी कुछ लिखा जा चुका है। एक छोटे से गांव से बॉलीवुड तक का उनका संघर्ष वाकई तारीफ के काबिल है। जिस तरह उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई, उसे सालों तक याद रखा जाएगा। धर्मेंद्र की जिंदगी में सफलता और विवाद साथ चलते रहे। दो शादियां करने वाले धर्मेंद्र ने कैसे जीतेंद्र का पत्ता काटकर हेमा मालिनी के साथ सात फेरे लिए, ये किस्सा आज आपको बताते हैं। 

Birthday special Dharmendra had broken Jeetendra and Hema Malini marriage
परिवार के साथ धर्मेंद्र - फोटो : फाइल

धर्मेंद्र का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में एक छोटे से गांव नसराली में हुआ था। जाट परिवार में जन्म लेने वाले धर्मेंद्र बचपन से ही सेहतमंद थे। जब वह 19 साल के थे तो उन्होंने प्रकाश कौर से शादी रचा ली थी। उस वक्त धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था। प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के चार बच्चे हुए, दो लड़के और दो लड़कियां। बॉलीवुड में आते ही उन्हें हेमा मालिनी से प्यार हो गया। 

Birthday special Dharmendra had broken Jeetendra and Hema Malini marriage
हेमा के साथ जीतेंद्र और धर्मेंद्र - फोटो : फाइल

हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के अलावा जीतेंद्र और संजीव कुमार भी बहुत पसंद करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उस बीच ऐसी भी खबरें आ रही थीं कि जीतेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी करने का फैसला कर लिया और वे चेन्नई में हैं। हालांकि उस समय जीतेंद्र अपनी वर्तमान पत्नी शोभा कपूर के साथ रिलेशन में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special Dharmendra had broken Jeetendra and Hema Malini marriage
Dharmendra And Hema Malini - फोटो : इंस्टाग्राम

जब हेमा मालिनी और जीतेंद्र की शादी की बात धर्मेंद्र को पता चली तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। इसे रोकने के लिए उन्होंने एक तरकीब निकाली। धर्मेंद्र, शोभा को लेकर मद्रास पहुंच गए। वहां पहुंचकर शोभा ने कथित तौर पर हंगामा मचा दिया। इस वजह से जीतेंद्र और हेमा की शादी नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Birthday special Dharmendra had broken Jeetendra and Hema Malini marriage
Dharmendra And Hema Malini - फोटो : इंस्टाग्राम

बाद में मौका पाकर धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी को प्रपोज कर दिया। हालांकि शादी करने के लिए उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और हिंदू होने के नाते दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। इस वजह से उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और फिर हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली। 

30 साल छोटी अभिनेत्री संग शेखर कपूर ने रचाई थी शादी, इन दो अभिनेत्रियों को भी कर चुके डेट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed