फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Juhi Chawla: जय मेहता नहीं आज सलमान खान की पत्नी होतीं जूही चावला, जानें क्यों नहीं बनी बात

Sun, 13 Nov 2022 07:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 13 Nov 2022 07:23 AM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla Birthday Special When Salman Khan Wanted Marry Actress Know Full Story in Hindi
सलमान खान, जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

80 और 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री जूही चावला आज 55 साल की हो गई हैं। मॉडलिंग की दुनिया में अच्छा नाम कमाने के बाद ही जूही ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेत्री ने साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘सल्तनत’ से डेब्यू किया था। इसके बाद जूही चावला ने इस इंडस्ट्री को एक से एक हिट फिल्म दी, जिसमें ‘डर’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘इश्क’, ‘हम हैं राही प्यार’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। जूही चावला ने साल 1995 में कारोबारी जय मेहता से गुपचुप शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री से सलमान खान भी शादी करना चाहते थे। आइए आपको जूही की जिंदगी से जुड़ा यह किस्सा आज बताते हैं। 

Juhi Chawla Birthday Special When Salman Khan Wanted Marry Actress Know Full Story in Hindi
सलमान खान, जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

जूही से शादी करना चाहते थे सलमान खान
सलमान खान हिंदी सिनेमा के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। वह आज तक सिंगल हैं। उनका कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा है। लेकिन एक समय था जब सलमान खान जूही चावला पर अपना दिल हार बैठे थे। अभिनेता को मन ही मन जूही पसंद आ गई थीं। इतना ही नहीं, वह जूही चावला के साथ शादी करने के लिए भी तैयार थे। लेकिन जूही चावला के पिता की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। 

यह भी पढ़ें:- Birthday: जय मेहता संग शादी के बाद जूही चावला को लोगों ने मारे थे ताने, 6 साल तक छुपा कर रखा था रिश्ता

Juhi Chawla Birthday Special When Salman Khan Wanted Marry Actress Know Full Story in Hindi
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जूही का हाथ मांगने गए थे सलमान खान
सलमान खान जूही चावला को इतना पसंद करते थे कि वह अभिनेत्री के पिता के पास इस बारे में बात करने भी पहुंच गए थे। सलमान खान ने जूही के पिता से उनका हाथ मांगा था। लेकिन जूही चावला के पिता ने अभिनेता को रिजेक्ट मार दिया। यह बात खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताई थी। सलमान ने एक बार कहा था- 'जूही बहुत प्यारी हैं। मैंने उनके पापा से पूछा भी था कि क्या आप जूही को मुझसे शादी करने देंगे? लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शायद उन्हें मैं पसंद नहीं आया। पता नहीं किस तरह का लड़का चाहिए था उनको?'

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla Birthday Special When Salman Khan Wanted Marry Actress Know Full Story in Hindi
जूही चावला-जय मेहता - फोटो : social media

जय मेहता के ऐसे हुई शादी
जूही चावला ने जय मेहता से शादी उस वक्त रचाई थी, जब अभिनेत्री का करियर पीक पर था। दोनों साल 1995 में गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे। जय और जूही की पहली मुलाकात राकेश रोशन ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि जूही ने अपनी शादी के बारे में लोगों से छह साल तक छिपाकर रखा था। जब अभिनेत्री पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं, तब उनकी शादी की बात लोगों के सामने आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed