फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaryan Khan: शाहरुख खान के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं आर्यन खान, पिता के लिए कर चुके हैं लड़की से लड़ाई!

Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 13 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Son Aryan Khan Birthday know Untold facts about him
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान ने भले ही फिल्मों में अब तक कदम न रखा हो लेकिन उनका रुतबा किसी स्टार से कम नहीं है। शाहरुख खान के बेटे होने की वजह से वह बचपन से लाइमलाइट में रहे हैं। आज आर्यन अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं। आइए आर्यन के बर्थडे पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं...

Shahrukh Khan Son Aryan Khan Birthday know Untold facts about him
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन का जन्म मुंबई में साल 1997 में हुआ था। जन्म के बाद वह अपने पिता शाहरुख खान के लिए बहुत लकी साबित हुए। दरअसल, आर्यन के जन्म के 12 दिन पहले ही यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है रिलीज हुई थी। इस म्यूजिकल ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। यह फिल्म सुपरहिट तो हुई ही साथ ही फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म के बाद उनके हाथ कुछ कुछ होता है लगी जो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म के बाद भी उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया। 
Akshay Kumar: आलोचकों को अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब, बोले-ऐसे ही फिल्में करूंगा, किसी की चोरी नहीं करता

 

Shahrukh Khan Son Aryan Khan Birthday know Untold facts about him
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन की पढ़ाई लिखाई विदेश में ही हुई है। उनकी बहन सुहाना फिल्मों में जल्द ही एंट्री करने जा रही हैं लेकिन आर्यन अभी भी एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। हालांकि उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ केलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग का कोर्स किया है। इसके अलावा उन्होंने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हासिल किया है। शाहरुख अपने बेटे आर्यन के साथ खास बॉन्ड  शेयर करते हैं। उन्होंने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण में अपने बेटे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। 
Uunchai: अनुपम खेर को नहीं मिला 'ऊंचाई' का टिकट, वीडियो शेयर कर बोले- कुछ भी हो सकता है...

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Son Aryan Khan Birthday know Untold facts about him
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया था कि एक बार उनके लिए आर्यन की लड़ाई एक लड़की से हो गई थी। शो के दौरान शाहरुख ने कहा था, 'एक लड़की ने मुझे गाली दी तो आर्यन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उसने कहा कि मैं केबीसी में भद्दा दिख रहा था और आखिर में उसने मुझे मोटा कहा। ये बात आर्यन को बर्दाश्त नहीं हुई और उसने लड़की को लात मार दी।'
Black Panther 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी 'ब्लैक पैंथर 2' का रहा जलवा, इतना किया कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed