ओटीटी प्लेटफार्म्स की ओर दर्शकों का रुझान बढ़ने की वजह से आज सिनेमा के बड़े से बड़े सितारों की फिल्में भी ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इसके अलावा कई दिग्गज स्टार्स ओटीटी पर डेब्यू कर चुके हैं और इनमें से कई का मानना है कि जितना खुलकर वह बड़े पर्दे पर अब तक अपने अभिनय को नहीं निखार पाए, उसका मौका उन्हें ओटीटी पर मिला। इसी तरह से सिनेमा के कई ऐसे मंझे हुए कलाकार रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक बॉलीवुड में काम किया है लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान ओटीटी प्लेटफार्म पर निभाए गए किरदारों से मिली है। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से हैं वह कालाकार।
OTT Stars: वर्षों तक किया बॉलीवुड में काम, ओटीटी से सही मायने में मिली इन सितारों को अलग पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीना गुप्ता
अभिनेत्री नीना गुप्ता ने बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री में भी कई किरदार अदा किए हैं और वह वर्षों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं, हालांकि ओटीटी प्लेटफार्म से उन्हें जो पहचान मिली है। वह बड़े पर्दे पर वर्षों तक काम करने के बाद भी नहीं मिली थी। आज शायद ही कोई हो जो नीना गुप्ता को न जानता हो। खास तौर पर पंचायत सीरीज में प्रधान के किरदार से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद से पैपराजी ने कहा 'आई लव यू', प्रपोजल पर फैशन क्वीन बोलीं - 'बीवी का नंबर दो'
रघुबीर यादव
अभिनेता रघुबीर यादव का नाम भी उन्हीं कलाकारों में शामिल होता है, जिन्होंने सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया। हालांकि शायद ही किसी ने उन्हें नोटिस किया हो लेकिन ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के बाद आज रघुबीर यादव को लोग घर-घर में पहचानने लगे हैं। पंचायत सीरीज में फुलेरा गांव के प्रधानपति जी के नाम से वह खूब मशहूर हुए हैं।
Black Panther 2 Box Office Collection: दूसरे दिन भी 'ब्लैक पैंथर 2' का रहा जलवा, इतना किया कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी
जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने यूं को हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया है और उन्हें नोटिस भी किया गया। अपने शानदार अभिनय के बल पर उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है लेकिन खास तौर पर मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भईया के किरदार से उन्हें प्रसिद्धि मिली है और वह ओटीटी के सितारे बनकर खूब चमके हैं।
Uunchai: अनुपम खेर को नहीं मिला 'ऊंचाई' का टिकट, वीडियो शेयर कर बोले- कुछ भी हो सकता है...
दिव्येंदु शर्मा
वेब सीरीज मिर्जापुर के मुन्ना भैया के नाम से मशहूर अभिनेता दिव्येंदु शर्मा पहले ही बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्यार का पंचनामा से शुरुआत करने वाले दिव्येंदु अन्य फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं लेकिन सही मायने में पहचान उन्हें मिर्जापुर वेब सीरीज से ही मिली है।
Akshay Kumar: आलोचकों को अक्षय कुमार ने दिया करारा जवाब, बोले-ऐसे ही फिल्में करूंगा, किसी की चोरी नहीं करता