फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: 27 साल अलग रहने के बाद भी डिंपल कपाड़िया ने नहीं लिया था काका से तलाक, सनी देओल थे वजह

Wed, 08 Jun 2022 07:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 08 Jun 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Love Story of Dimple Kapadia Rajesh Khanna Despite being separated for 27 years they did not divorce
डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया आज अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। 8 जून 1957 को मुंबई में जन्मी डिंपल बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। 16 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने फिल्म निर्माता राज कपूर की 'बॉबी' (1973) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसी साल डिंपल ने खुद से 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी कर ली और फिल्मों से दूर हो गईं। आज डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन के मौके पर हम आपको दोनों की लव स्टोरी और शादी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Birthday Special: Love Story of Dimple Kapadia Rajesh Khanna Despite being separated for 27 years they did not divorce
डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

कहां हुई थी पहली मुलाकात
इस बात को बहुत कम ही लोग जानते हैं कि राजेश खन्ना से डिंपल कपाड़िया की पहली मुलाकात उनके फिल्मों में आने से पहले हुई थी। दरअसल, दोनों की मुलाकात अहमदाबाद के नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई थी। हिमांशु भाई व्यास ने बताया था कि 70 के दशक में राजेश खन्ना नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में बतौर चीफ गेस्ट गए थे। वहां राजेश खन्ना को डिंपल बहुत पसंद आ गई थीं और दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।

Birthday Special: Love Story of Dimple Kapadia Rajesh Khanna Despite being separated for 27 years they did not divorce
डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

नौ साल बाद हो गए अलग
डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने 1973 में शादी की। उस वक्त राजेश खन्ना डिंपल से 15 साल बड़े थे। शादी के बाद डिंपल 11 साल तक बड़े पर्दे से दूरी रहीं। उसी वक्त ट्विंकल और रिंकी का जन्म हुआ। डिंपल फिल्मों में काम करना चाहती थीं, लेकिन काका इसके खिलाफ थे। इसका नतीजा यह हुआ कि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और नौ साल बाद दोनों अलग हो गए। डिंपल राजेश खन्ना को छोड़ बेटियों के साथ अपने पिता के घर रहने लगी थीं। काका से अलग होने के दो साल बाद डिंपल ने 'सागर' फिल्म से वापसी की और इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Love Story of Dimple Kapadia Rajesh Khanna Despite being separated for 27 years they did not divorce
डिंपल कपाड़िया, सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल से बढ़ीं नजदीकियां
जब डिंपल कपाड़िया राजेश खन्ना से अलग रहने लगीं और फिल्मों में भी वापसी कर ली, तो खबरें आई थीं कि उनकी नजदीकियां सनी देओल के साथ बढ़ने लगी हैं। दोनों 11 साल तक साथ थे। डिंपल चाहती थीं कि सनी उनसे शादी कर ले, लेकिन सनी पहले से ही शादीशुदा थे और अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे। कहा जाता है कि इसी वजह से 27 साल तक राजेश खन्ना से अलग रहने के बाद भी डिंपल कपाड़िया ने उनसे तलाक नहीं लिया था। वहीं, राजेश खन्ना के आखिरी समय में डिंपल उनके साथ रहीं और 18 जुलाई 2012 को उनका का निधन हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed