फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: ‘ये लड़का कभी शेप में नहीं आ सकता’, बॉडी शेमिंग करने वाले को अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब

Wed, 08 Jun 2022 12:31 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 08 Jun 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor gives befitting reply to troll for calling him rich boy who can't get in shape, Malaika Arora and Anushka Sharma comes in support
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। वहीं, पिछले महीने अभिनेता अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी चर्चा में आ गए थे। वह दो साल से खुद की फिटनेस पर मेहनत कर रहे थे। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मोमोज खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपनी इस फोटो के लिए उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। अभिनेता के सपोर्ट में मलाइका अरोड़ा और अनुष्का शर्मा ने भी पोस्ट शेयर किया है।

Arjun Kapoor gives befitting reply to troll for calling him rich boy who can't get in shape, Malaika Arora and Anushka Sharma comes in support
अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को फैंस जहां पसंद कर रहे हैं, वहीं ट्रोल्स उन्हें पहले के बढ़े वजन का याद दिला कटाक्ष कर रहे हैं। ट्रोलर ने अर्जुन के फोटो पर कमेंट किया, 'ये लड़का कभी भी शेप में नहीं आ सकता। यह एक अमीर लड़का है, जिसकी कोई मानसिकता नहीं है'। ऐसे में अर्जुन कपूर ने पहले उस कमेंट का जवाब दिया, फिर उसका स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर करते हुए अपना जवाब लिखा।

Arjun Kapoor gives befitting reply to troll for calling him rich boy who can't get in shape, Malaika Arora and Anushka Sharma comes in support
अर्जुन कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘यह उन लोगों की टिप्पणियों और विचार प्रक्रियाओं के कारण है जो इस तरह कीबोर्ड पीछे के छिपे रहते हैं। दुनिया को हमेशा यह विश्वास दिलाया जाता है कि फिटनेस सबसे अच्छी दिखने वाली बॉडी के बारे में है और कुछ नहीं। किसी भी व्यक्ति के लिए फिटनेस इससे कहीं अधिक है, जिसने कभी सामान्य स्वस्थ जीवन जीने के लिए संघर्ष किया और मानसिक रूप से खुश और शांत रहने के लिए खुद का ख्याल रखते हुए सबसे अच्छा कर रहा है और कठिनाइयों के बावजूद नियमित डीपी की तरह दिखने के बारे में नहीं बल्कि एक दिनचर्या बना रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor gives befitting reply to troll for calling him rich boy who can't get in shape, Malaika Arora and Anushka Sharma comes in support
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘मैं ऐसे व्यक्ति को हमेशा प्रोत्साहित करता हूं, जिसने अपने आहार या जीवन शैली के साथ खराब दिन सप्ताह या महीने का सामना किया है, यदि आप उठने और दोबारा प्रयास करने की क्षमता रखते हैं तो आप वास्तव में शक्तिशाली और साहसी हैं। फिटनेस सिर्फ सिक्स पैक के बारे में नहीं है, फिटनेस मानसिक और शारीरिक भलाई के बारे में है। कोई भी ट्रेनर या व्यक्ति जो अन्यथा कह रहा है वह स्वस्थ जीवन के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि सिर्फ बाहरी संतुष्टि देख रहे हैं।’ अनुष्की शर्मा ने अर्जुन की स्टोरी का स्क्रीनशॉट लगाकर लिखा, ‘अर्जुन एकदम सही कहा।’ वहीं, मलाइका ने भी अर्जुन का सपोर्ट किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed