फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: बॉक्स ऑफिस पर कमाई में ‘आरआआर’ को मात देगी 'ब्रह्मास्त्र', निर्देशक अयान मुखर्जी ने बताया पूरा प्लान

Wed, 08 Jun 2022 12:17 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 08 Jun 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Brahmastra Movie Box Office Collection Will Be More Than Rrr Says Director Ayan Mukerji News in Hindi
ब्रह्मास्त्र, आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म का पोस्टर और टीजर सामने आ चुका है और अब फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना नहीं, रणबीर कपूर अपनी इस फिल्म का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन भी कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता कम नहीं हो रही है। इन सबके बीच फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें निर्देशक ने बताया कि उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई 'आरआरआर' से ज्यादा होगी। 

Brahmastra Movie Box Office Collection Will Be More Than Rrr Says Director Ayan Mukerji News in Hindi
ब्रह्मास्त्र फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म की टक्कर साउथ फिल्मों से भी होगी, जिसमें 'आरआरआर', 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'पुष्पा' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी वजह से इंटरव्यू में अयान मुखर्जी से पूछा गया कि क्या यह फिल्म 'आरआरआर' से अच्छा बिजनेस करेगी? इस पर निर्देशक ने कहा, 'जाहिर तौर पर।' अयान ने कहा, 'मैं बताना चाहता हूं कि विश्व स्तर पर हमारा लक्ष्य 'आरआरआर' द्वारा बनाए गए आंकड़े से कहीं ज्यादा बड़ा है। डिज्नी को हमारे साथ लाने जैसा बड़ा कदम ही है, जिससे हम ये काम कर पाएंगे।'

Brahmastra Movie Box Office Collection Will Be More Than Rrr Says Director Ayan Mukerji News in Hindi
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अयान मुखर्जी से पहले रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस फिल्म के जरिए अपना मार्वल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा था, 'हमारे पास अपना खुद का मार्वल बनाने का मौका था, जिसे अयान पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। आपकी संस्कृति में बनी कोई भी फिल्म, कोई भी अच्छी सम्मोहक कहानी होगी तो बड़े दर्शकों से जुड़ेगी।' इसके आगे अभिनेता ने ये भी कहा था कि उनके लिए डिज्नी से अच्छा कोई और नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Movie Box Office Collection Will Be More Than Rrr Says Director Ayan Mukerji News in Hindi
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' पैन इंडिया लेवल पर तीन पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर 'शिव' के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, आलिया 'ईशा' के रोल में दिखाई देंगी। रणबीर और आलिया के अलावा, फिल्म में मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन और डिंपल कपाड़िया अहम किरदार में हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed