फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram Star Cast Fees: 'विक्रम' के लिए कमल हासन ने वसूली मोटी रकम, जानें किस एक्टर ने ली कितनी फीस

Tue, 07 Jun 2022 11:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Jun 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Know how much Kamal Haasan vijay sethupathi fahadh faasil lokesh kanagaraj got paid for film vikram
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बहुप्रतीक्षित फिल्म विक्रम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोगों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक विक्रम ने अब तक कुल 123 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। लोकेश कनगराज के निर्देशन बनी इस फिल्म में एक से बढ़कर एक एक्टर्स ने काम किया है। विक्रम के लिए इन सितारों ने मोटी फीस भी ली है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको फिल्म के जुड़े कलाकारों की फीस बताने जा रहे हैं।

Know how much Kamal Haasan vijay sethupathi fahadh faasil lokesh kanagaraj got paid for film vikram
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कमल हासन

कमल हासन की गिनती साउथ के बड़े सुपरस्टार्स में होती है। इस फिल्म से उन्होंने 4 साल के लंबे गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापस की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के लिए एक्टर ने फीस के तौर पर एक मोटी रकम ली है। जानकारी के मुताबिक कमल हासन ने फिल्म विक्रम के लिए 40 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

Know how much Kamal Haasan vijay sethupathi fahadh faasil lokesh kanagaraj got paid for film vikram
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विजय सेतुपति

विजय सेतुपति की लोकप्रियता साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी है। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें भी एक बड़ी रकम अदा की गई है। फिल्म में उनके रोल के लिए मेकर्स ने उन्हें 10 करोड़ रुपए दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know how much Kamal Haasan vijay sethupathi fahadh faasil lokesh kanagaraj got paid for film vikram
फहाद फासिल - फोटो : सोशल मीडिया
फहाद फासिल

एक्टर फहाद फासिल साउथ के जबरदस्त एक्टर में से एक हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज की वजह से वह उत्तर भारत में भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म विक्रम में उनका भी अहम किरदार है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

विज्ञापन
Know how much Kamal Haasan vijay sethupathi fahadh faasil lokesh kanagaraj got paid for film vikram
लोकेश कनगराज - फोटो : instagram/lokesh.kanagaraj
लोकेश कनगराज

लोकेश कनगराज को फिल्म मास्टर, कैथी और मानगरम जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। विक्रम का निर्देशन भी उन्होंने बखूबी किया है। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक उनके निर्देशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने 8 करोड़ रुपए फीस ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed