फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: ‘भूल भुलैया 2’ के 150 करोड़ में से कार्तिक को मिला इतना प्रॉफिट शेयर, शादी को लेकर कह दी यह बात

Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 07 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 crossed 150 crores kartik aaryan talks about his marriage plans, profit share and more in ask me anything session
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 150 करोड़ के पार का कलेक्शन कर चुकी है और ऐसे में कार्तिक की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोमवार को कार्तिक ने ट्विटर पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा और अपने फैंस के सभी सवालों के जवाब भी दिए। किसी ने कार्तिक से उनकी शादी को लेकर सवाल किया, तो किसी ने 'भूल भुलैया 2' से कितनी प्रॉफिट शेयर मिला पूछा। कार्तिक ने फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

bhool bhulaiyaa 2 crossed 150 crores kartik aaryan talks about his marriage plans, profit share and more in ask me anything session
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

स्पाइडर मैन का किरदार निभाना चाहते हैं कार्तिक
इस सेशन के दौरान एक फैन ने कार्तिक से पूछा कि वह किस मार्वल सुपरहीरो का किरदार निभाना चाहते हैं, स्पाइडर मैन, कैप्टन अमेरिका, डॉक्टर स्ट्रेंज और थॉर। इस पर कार्तिक ने जवाब दिया कि वह स्पाइडर मैन बनना चाहते हैं। वहीं, जब एक फैन ने कार्तिक से उनके बालों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'ऐसे कुछ नहीं लगाते, सब नेचुरल ही ऐसे हैं। थैंक्स टू मम्मी-पापा।' इसके अलावा उनसे 'सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘भूल भुलैया 2’ में से किसी एक फिल्म को चुनने के लिए कहा तो कार्तिक ने दोनों को चुना और कहा दोनों ने मार्किट में मेरी डिमांड बढ़ी दी।

 
bhool bhulaiyaa 2 crossed 150 crores kartik aaryan talks about his marriage plans, profit share and more in ask me anything session
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

शादी को लेकर यह बोले
एक फैन ने कार्तिक से पूछा, 'शादी को लेकर आपके क्या प्लान हैं मिस्टर मोस्ट एलिजिबल बैचलर?' इस सवाल पर कार्तिक ने जवाब देते हुए लिखा, 'एलिजिबल से टेकन तो कराओ फिर मैरिज की बात करेंगे। एलिजिबल एलिजिबल में सिंगल ही रह जाऊंगा।' अब कार्तिक का शादी को लेकर दिया गया जवाब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, उनके इस जवाब से ये बात साफ हो गई हैं कि वह सिंगल हैं।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhool bhulaiyaa 2 crossed 150 crores kartik aaryan talks about his marriage plans, profit share and more in ask me anything session
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'भूल भुलैया 2' से कितना प्रॉफिट मिला
एक फैन ने कार्तिक से सवाल किया, ‘इस 150 करोड़ में से आपको कितना प्रॉफिट शेयर मिला है?' इस पर कार्तिक ने जवाब दिया, '150 करोड़ में प्रॉफिट नहीं, फैंस का प्यार मिला। कोई नंबर उससे बड़ा नहीं होता।' वहीं, एक फैन ने कहा, 'जब आप देखते हो कि भूल भुलैया 2 हर जगह राज कर रही है, तो आपको कैसा लगता है?’ उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं एक शहजादा की तरह महसूस करता हूं।' बता दें कि कार्तिक की आने वाली फिल्म का नाम 'शहजादा' ही है। एक फैन ने कहा, 'इस साल एक और 100 करोड़ की फिल्म हो जाए? हैशटैग शहजादा'। इस पर कार्तिक ने कहा, 'शहजादा को ज्यादा चाहिए।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed