{"_id":"629f7c76146d416d9b7784e7","slug":"salman-khan-statement-on-death-threat-to-mumbai-police-singer-moose-wala-lawrence-bishnoi-goldy-brar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: धमकी मिलने पर सलमान खान ने दिया बड़ा बयान, बोले- गोल्डी बराड़ को तो मैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: धमकी मिलने पर सलमान खान ने दिया बड़ा बयान, बोले- गोल्डी बराड़ को तो मैं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों ही सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई। इस खत में सलमान खान का हाल सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देने की बात लिखी थी, जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस इस मामले की सख्ती से जांच कर रही है। वहीं, अब इस पूरे मामले पर सलमान खान ने बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान से पूछा गया कि क्या उनका किसी भी तरह से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई के साथ संबंध है? इस पर अभिनेता ने कहा, 'धमकी वाले खत को लेकर मुझे किसी पर शक नहीं है और आजकल मेरी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। मैं साल 2018 से लॉरेंस बिश्नोई के बारे में जानता हूं क्योंकि तब उसने मुझे धमकी दी थी। लेकिन मैं नहीं जानता हूं कि गोल्डी बराड़ कौन है।'
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान से ये भी पूछा गया कि क्या उन्हें किसी भी तरह से धमकी मिली है? इस पर अभिनेता ने बताया कि उन्हें कोई भी धमकी नहीं मिली है। पिछले कुछ दिनों में उनकी किसी के साथ बहस या लड़ाई भी नहीं हुई है और ना ही धमकी भरा मैसेज या फोन आया है। वहीं, धमकी भरे खत के बारे में सलमान खान ने कहा कि यह खत मेरे पिता को मिला था मुझे नहीं मिला। और यह भी तब मिला जब वह सुबह टहलने गए थे। ऐसे में मेरे पास किसी पर शक करने के लिए कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि सलमान खान को जान से मारने की धमकी रविवार को मिली है। यह तब हुआ जब सलमान खान के पिता सलीम खान टहलने गए थे। उस समय उन्हें एक धमकी भरा खत मिला था। यह खत उसी बेंच पर रखा हुआ था, जहां वह टहलने के बाद बैठा करते हैं। इस खत में G B L B भी लिखा हुआ था। ऐसे में अब पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस लेटर का कलेक्शन गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई से है।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान-शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग में बिजी है, जिसका नाम अब बदल दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का नाम अब 'भाईजान' होगा। फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, राघव जुयाल, शहनाज गिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।