फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bold Scenes: पर्दे पर सीधी-सादी दिखने वाली ये अभिनेत्रियां भी दे चुकी हैं बोल्ड सीन्स, तस्वीरें देख चकरा जाएगा सिर

Tue, 07 Jun 2022 10:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 07 Jun 2022 10:04 PM IST
Bold scenes: Bollywood Actresses like rekha to zeenat aman simi grewal mandakini did Scenes In Movies
जीनत अमान, रेखा, मंदाकिनी - फोटो : social media

बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की दीवानगी हर किसी के सिर चढ़कर बोलती है। उनकी अदाकारी के साथ-साथ लोग उनके हुस्न की तारीफें करते नहीं थकते हैं। बड़े पर्दे पर इन अभिनेत्रियों का स्टाइलिश से लेकर बोल्ड अवतार तक देखने को मिलता है, जिन्हें देख फैंस उनकी खूबसूरती के और भी कायल हो जाते हैं। कई बार स्क्रिप्ट की डिमांड की वजह से अभिनेत्रियों को फिल्मों में बोल्ड और न्यूड सीन्स देने पड़ते हैं। आज के समय में तो यह बहुत आम हो गया है और फिल्म में बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए ज्यादातर निर्माता इन सीन्स की डिमांड करते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने समय की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने भी बड़े पर्दे पर बोल्ड सीन्स दिए हैं। उस समय इन सीन्स ने तहलका मचा दिया था क्योंकि उस समय यह बिल्कुल भी आम बात नहीं थी। इन अभिनेत्रियों में जीनत अमान से लेकर रेखा तक का नाम शामिल है। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बॉलीवुड की उन सभी अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इन सीन्स को देते हुए बोल्डनेस की सारी हदों को पार किया।

Bold scenes: Bollywood Actresses like rekha to zeenat aman simi grewal mandakini did Scenes In Movies
जीनत अमान - फोटो : social media

जीनत अमान 
जीनत अमान बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिनकी फिटनेस उस समय में सभी को चौंका देती थी। उनका नाम उस समय इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकाराओं में गिना जाता था। वह लोगों के बीच अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए बी बहुत फेमस थीं। उनकी इसी सुंदरता को बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले निर्देशक राज कपूर ने साल 1978 में आई फिल्म 'सत्य शिवम् सुंदरम' में एक अलग ही ढंग से सबके सामने पेश किया था। फिल्म में जीनत ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए थे, जो दर्शकों के बीच आज भी काफी पॉपुलर हैं। यह अकेली फिल्म नहीं थी, जिसमें जीनत अमान का बोल्ड रूप सबके सामने आया था। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में अपने कातिलाना लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं।  

Bold scenes: Bollywood Actresses like rekha to zeenat aman simi grewal mandakini did Scenes In Movies
rekha

रेखा 
लिस्ट में अगला नाम इंडस्ट्री की एवरग्रीन अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाने वाली रेखा का है। अपनी एक्टिंग और सुंदरता से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रेखा ने भी बोल्ड सीन्स दिए हैं। फिल्म 'आस्था' में रेखा ने ओम पुरी और नवीन निश्चल के साथ कई इंटिमेट सीन्स दिए थे।   

विज्ञापन
Bold scenes: Bollywood Actresses like rekha to zeenat aman simi grewal mandakini did Scenes In Movies
सिमी गिरेवाल - फोटो : social media

सिमी गरेवाल 
सिमी गरेवाल 70 के दशक की एक मशहूर अभिनेत्री थीं। सिमी ने राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में कई बोल्ड सीन्स दिए थे। फिल्म में सिमी ने ऋषि कपूर की टीचर का किरदार निभाया था। सिमी के बोल्ड सीन्स की खूब चर्चा हुई थी।  

Bold scenes: Bollywood Actresses like rekha to zeenat aman simi grewal mandakini did Scenes In Movies
मंदाकिनी - फोटो : social media

मंदाकिनी
फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मंदाकिनी को भला कोई कैसे भूल सकता है। अपनी पहली ही फिल्म से वह सबकी नजरों में आ गई थीं। फिल्म में उनकी बोल्डनेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें उन्हें सफेद साड़ी लपेटे देखा गया था। फिल्म में मंदाकिनी और राजीव कपूर के बीच एक किसिंग सीन भी  फिल्माया गया था, जो बहुत फेमस हुआ था। इसी फिल्म के बाद से मंदाकिनी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की नजरों में आ गई थीं, जिसके बाद उनके अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed