{"_id":"5afa52674f1c1bcf408b5664","slug":"birthday-special-madhuri-dixit-and-ajay-jadeja-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, एक गलती की वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं माधुरी दीक्षित, एक गलती की वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी
Wed, 16 May 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बनाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आज जन्मदिन है। फिल्मों की बात करें तो माधुरी निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'टोटल धमाल' में फिर से अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। माधुरी के चाहने वालों में बॉलीवुड एक्टर्स की लंबी लिस्ट है। उनका नाम संजय दत्त, अनिल कपूर के साथ जुड़ता रहा है लेकिन माधुरी का दिल फिसला क्रिकेटर अजय जडेजा पर। चलिए हम आपको बताते हैं कि क्यों अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।
2 of 5
madhuri dixit and ajay jadeja
माधुरी दीक्षित का नाम कई एक्टर्स से जुड़ा लेकिन माधुरी क्रिकेटर अजय जडेजा पर फिदा थीं। दोनों की मुलाकात एक मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाकात से माधुरी और अजय के अफेयर के किस्से उड़ने लगे।
3 of 5
madhuri dixit and ajay jadeja
माधुरी से नाम जुड़ने के बाद अजय जडेजा के फिल्मों में आने की भी चर्चा होने लगी थी। यही नहीं माधुरी ने एक प्रोड्यूसर से अजय को फिल्म में लेने की सिफारिश भी की। माधुरी से जुड़ने का असर जडेजा के खेल पर देखने को मिला और उनकी परफॉर्मेंस लगातार गिरती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Madhuri Dixit
जडेजा के खेल पर असर पड़ने से उनका परिवार नाराज था और खेल पर ध्यान देने की सलाह दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जडेजा रॉयल फैमिली से थे जबकि माधुरी एक मध्यमवर्गीय फैमिली से। इस वजह से अजय जडेजा का परिवार इस अफेयर को लेकर खुश नहीं था और वह माधुरी के साथ रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 5
madhuri dixit
- फोटो : PTI
अफेयर की खबरों के बीच अजय जडेजा का नाम अजहरुद्दीन के साथ फिक्सिंग में जुड़ा। जडेजा की इस गलती की वजह से माधुरी ने उनसे दूरी बना ली। बाद में माधुरी ने डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।