{"_id":"5b1b74ec4f1c1ba46e8b71ff","slug":"birthday-special-mf-hussain-booked-entire-theatre-for-madhuri-dixit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"85 की उम्र में इस एक्ट्रेस पर फिदा हो गए थे एमएफ हुसैन, फिल्म बनाने में लुटा दी थी पूरी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
85 की उम्र में इस एक्ट्रेस पर फिदा हो गए थे एमएफ हुसैन, फिल्म बनाने में लुटा दी थी पूरी कमाई
Sat, 09 Jun 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएफ हुसैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर पेंटर मकबूल फिदा हुसैन को भारत का 'पिकासो' कहा जाता है। उनका निधन 9 जून 2011 को लंदन में हुआ था। मनमौजी स्वभाव के हुसैन का जन्म 17 सितंबर 1915 को मुंबई मं हुआ था। अपने बनाए चित्रों को लेकर हुसैन काफी विवादों में घिरे रहे। वहीं फिल्मों से भी उनका खास जुड़ाव रहा है। आइए जानते हैं मकबूल फिदा हुसैन से जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 6
एमएफ हुसैन
एमएफ हुसैन अपनी मेहनत के दम पर एक दिन उस मुकाम पर पहुंचे जहां पहुंचना किसी भी पेंटर का ख्वाब होता है। बेशक वो कितने ही बड़े पेंटर बन गए लेकिन सिनेमा से उनका लगाव हमेशा रहा। यही नहीं बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के वो बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं।
3 of 6
एमएफ हुसैन
हुसैन जिनके दीवाने थे उनमें पहना नाम है माधुरी दीक्षित। जिनकी ‘हम आपके हैं कौन (1994)’ हुसैन ने 67 बार देखी थी और उनके ऊपर पेंटिंग की पूरी सीरीज भी बना डाली थी। माधुरी के प्रति हुसैन की दीवानगगी इससे समझी जा सकती है कि उन्होंने माधुरी को लेकर 2000 में ‘गजगामिनी’ फिल्म बनाई थी। उस वक्त हुसैन की उम्र करीब 85 साल थी। बता दें कि 'गजगामिनी' का बजट करीब ढाई करोड़ था जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 26 लाख की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
madhuri dixit
हुसैन की दीवानगी का आलम सात साल बाद उस समय भी कायम रहा जब माधुरी दीक्षित ने ‘आजा नचले’ के साथ बॉलीवुड में दोबारा एंट्री मारी। हुसैन उन दिनों दुबई में थे और उन्होंने दोपहर के शो के लिए दुबई के लैम्सी सिनेमा को पूरा अपने लिए बुक करा लिया था।
विज्ञापन
5 of 6
Tabbu
इसी तरह हुसैन को तब्बू भी काफी पसंद थीं और उन्होंने उनके लिए ‘मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004)’ बनाई थी। कामयाबी यहां भी नहीं मिली लेकिन जिस तरह का सिनेमा उन्होंने बनाया और रंग दिए, वे हमेशा याद रखे जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।