फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली निमरत कौर ऐसे आई फिल्मों में, बर्थडे पर मांगी ये सबसे बड़ी Wish

Tue, 13 Mar 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
birthday special nimrat kaur have to wish buy a house this year
निमरत कौर

बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं निमरत कौर आज 36 साल की हो गई हैं। निमरत का जन्म 13 मार्च 1982 को राजस्थान के पिलानी में हुआ था। निमरत आज बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार हैं, बेहद कम समय में ही उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। हम आपको आज उनके जन्मदिन पर बता रहे है कि कैसे वह आर्मी बैकग्राउंड से फिल्मों में आ गईं। 

birthday special nimrat kaur have to wish buy a house this year
Nimrat Kaur

एक्टिंग का कीड़ा निमरत को शुरू से था लेकिन आर्मी बैकग्राउंड होने की वजह से उनका हर 2 साल में स्कूल बदल जाता था। निमरत ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'पैडलर्स' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने इरफान खान के साथ फिल्म 'लंचबॉक्स' में काम किया। 'लंचबॉक्स' से निमरत कौर को पहचान मिली और अक्षय कुमार के ऑपोजिट 'एयरलिफ्ट' में उन्हें काफी पसंद किया गया था।

birthday special nimrat kaur have to wish buy a house this year
Nimrat Kaur

अपने हर जन्मदिन पर निमरत खुद से एक वादा करती हैं। उन्होंने बताया कि, मैं यह प्रॉमिस खुद से करती हूं। जैसे मैं नई भाषा सीखना चाहती हूं या फिर ऐसा ही कुछ और। कुछ को मैं पूरा कर पाती हूं कुछ को नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special nimrat kaur have to wish buy a house this year
Nimrat Kaur

निमरत कौर आगे कहती हैं, 'इस साल मैंने खुद से एक वादा किया है। मैं मुंबई में एक घर खरीदना चाहती हूं। दूसरा यह है कि मैं जल्दी लिखने की आदत डालूंगी।' बहरहाल, निमरत ने भले ही खुद से कई वादे किए हों लेकिन हमारी तो दुआ बस इतनी है कि वह हर साल बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करती रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed