फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

54 साल बाद फिर सब ढूढ़ेंगे 'वो कौन थी', साधना की जगह ऐश्वर्या कह सकती हैं 'लग जा गले'

Tue, 13 Mar 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
woh kaun thi cult classic set to be remake by kriarj
वो कौन थी

अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक 'वो कौन थी' फिर से बड़े परदे पर आने जा रही है। फिल्म को बनाने के अधिकार क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं। अब चर्चा यह है कि हीरोइन के लिए दीपिका पादुकोण या ऐश्वर्या बच्चन को अप्रोच किया जा सकता है। 

woh kaun thi cult classic set to be remake by kriarj

1965 में आई यह फिल्म साइकलॉजिकल थ्रिलर है जिसके निर्देशक राज खोसला और प्रोड्यूसर एनएन सिप्पी थे। फिल्म 'वो कौन थी' में मनोज कुमार और साधना ने अपने अभिनय का जादू बिखेरा था। साधना ने इसमें डबल रोल निभाया था। बता दें कि इस फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। 

woh kaun thi cult classic set to be remake by kriarj

मदन मोहन के संगीत से सजे इस फिल्म का गाना ‘लग जा गले’ आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसके अलावा ‘नैना बरसे रिमझिम’ भी बहुत पंसद किया गया था। इन दोनों गानों को लता मंगेशकर ने गाया था। फिल्म के रीमेक में इन दोनों ही गानों को रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
woh kaun thi cult classic set to be remake by kriarj

फिल्म के बारे में प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस की फाउंडर प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, 'जैसे ही इस फिल्म के रीमेक के अधिकार प्राप्त हुए इन दो गानों पर भी चर्चा हुई। दोनों गानों के बगैर फिल्म के बारे में सोचना भी नामुमकिन है।' प्रेरणा अरोड़ा इस फिल्म को महान एक्टर मनोज कुमार को समर्पित करेंगी।

विज्ञापन
woh kaun thi cult classic set to be remake by kriarj
Aishwarya Rai Bachchan

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन क्रिअर्ज के साथ 4 फिल्में पहले ही कर रही हैं। जिसमें 'फन्ने खां', 'जैसमीन', रात और दिन की रीमेक और सिद्धार्थ कपूर आनंद की एक थ्रिलर शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो क्रिअर्ज के साथ उनकी 5 फिल्मों की डील है और यह उनकी पांचवी फिल्म हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed