फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 की उम्र में नूतन ने की थी एडल्ट फिल्म, प्रीमियर पर वॉचमैन ने थियेटर में घुसने नहीं दिया

Mon, 04 Jun 2018 10:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 04 Jun 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
birthday special nutan not allowed to watch her film nagina
नूतन

दिग्गज एक्ट्रेस नूतन का जन्म 4 जून 1936 को मुंबई में हुआ था। उन्हें हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक माना जाता है। नूतन ने अपने फिल्मी करियर में 70 से ज्यादा फिल्में कीं जो एक से बढ़कर एक हिट फिल्में रहीं। उन्होंने महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।

birthday special nutan not allowed to watch her film nagina
नूतन

कम उम्र होने के बावजूद उन्होंने एक एडल्ट फिल्म में काम किया था। यही नहीं उन्हें अपनी ही फिल्म को देखने से रोक दिया गया था। दरअसल, नूतन ने 14 साल की उम्र में एक फिल्म की थी 'नगीना'। जिसे सेंसर बोर्ड ने एडल्ट सर्टिफिकेट दिया था। ये फिल्म रोमांस और क्राइम सस्पेंस थ्रिलर थी जिसकी वजह से सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया। 

birthday special nutan not allowed to watch her film nagina
नूतन

वॉचमैन को पता था कि 'नगीना' एक एडल्ट फिल्म है। जिसकी वजह से उन्होंने 14 साल की नूतन को अंदर जाने से रोक दिया। नूतन ने वॉचमैन को समझाने की काफी कोशिश की। उन्होंने कहा भी कि वो ही इस फिल्म की हीरोइन हैं लेकिन वॉचमैन था कि सुनने को तैयार ही नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special nutan not allowed to watch her film nagina
नूतन

लाख कोशिशों के बाद भी उसने नूतन को अंदर नहीं जाने दिया। थक-हारकर नूतन फिल्म देखे बिना ही वापस लौट गईं। नूतन फिर अपनी फिल्मों में बिजी हो गईं। उनकी कई फिल्में चली नहीं जिसकी वजह से वो थोड़ी हताश भी हो गईं लेकिन फिर उनकी मां ने उन्हें विदेश पढ़ाई के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
birthday special nutan not allowed to watch her film nagina
नूतन

इसी बीच नूतन के एक फोटोशूट ने ऐसी हलचल मचाई कि निर्माता-निर्देशक नूतन को अपनी फिल्मों में लेने के लिए मैदान में आ गए। यहीं से नूतन की सफलता की शुरुआत हुई और खूब शोहरत बटोरी और सिनेमा की बुलंदियों तक पहुंचीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed