फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले गर्भवती थीं कोंकणा सेन, 10 साल बाद लिया पति से तलाक

Thu, 03 Dec 2020 07:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 03 Dec 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Of Konkona Sen she was  pregnant before marriage with Ranvir Shorey
कोंकणा सेन और रणवीर शौरी - फोटो : फाइल

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कोंकणा सेन जमीनी स्तर की कलाकार हैं। अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत कोंकणा दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं। कोंकणा एक फिल्म परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां अपर्णा सेन अपने दौर की शानदार अभिनेत्री रही हैं। कोंकणा का जन्म 3 दिसंबर 1979 को हुआ था।

Birthday Special Of Konkona Sen she was  pregnant before marriage with Ranvir Shorey
कोंकणा सेन - फोटो : फाइल

फिल्मी परिवार से होने की चलते कोंकणा सेन ने बचपन में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म इंदिरा में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। जब वे बड़ी हुईं तो उन्होंने एक बंगाली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि सही मायने में उन्हें पहचान अंग्रेजी फिल्म  Mr. and Mrs. Iyer से मिली, जिसमें उनके काम को बहुत सराहा गया साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

Birthday Special Of Konkona Sen she was  pregnant before marriage with Ranvir Shorey
कोंकणा सेन - फोटो : फाइल

साल 2005 में कोंकणा ने मधुर भंडारकर की फिल्म 'पेज 3' में एक पत्रकार का किरदार निभाया था और इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। कोंकणा की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो सितंबर 2010 को उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के माता-पिता बनने की खबर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Of Konkona Sen she was  pregnant before marriage with Ranvir Shorey
कोंकणा सेन - फोटो : फाइल

15 मार्च, 2011 को कोंकणा ने बेटे को जन्म दिया जबकि उनकी शादी 3 सितंबर 2010 में हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही बच्चे के जन्म से ये साफ हो गया था कि कोंकणा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। 

विज्ञापन
Birthday Special Of Konkona Sen she was  pregnant before marriage with Ranvir Shorey
Ranvir Shorey and Konkona Sen Sharma - फोटो : file photo

हालांकि रणवीर के साथ उनके रिश्ते ज्यादा दिनों तक नहीं चल सके और इसके बाद 2015 में दोनों अलग रहने लगे। 13 अगस्त 2020 को कोंकणा और रणवीर का तलाक हो गया। अब कोंकणा अपने बच्चे के साथ रहती हैं।

सोशल मीडिया पर छाया बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' का नया अवतार, स्विमिंग पूल में उतरते ही फैंस करने लगे तारीफ

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed