बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका नाम हमेशा विवादों में रहा है। कभी वह न्यूड फोटोशूट की वजह से चर्चा में आईं तो कभी उन्होंने अपने पति पर जान से मारने का आरोप लगाया। 6 दिसंबर 1984 को लंदन में पैदा हुईं सोफिया उस वक्त अचानक लाइम लाइट में आ गई थीं जब उन्होंने बताया था कि वे भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा को डेट कर चुकी हैं।
क्रिकेटर रोहित शर्मा से था सोफिया हयात का अफेयर, इस वजह से टूट गया था रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में सोफिया हयात ने एक ट्वीट कर सनसनी फैला दी थी। इस ट्वीट के जरिए उनका दावा था कि वे रोहित शर्मा को डेट कर चुकी हैं। सोफिया ने बताया था वह रोहित शर्मा से लंदन के एक होटल में मिली थीं जहां क्रिकेटर ने उन्हें Kiss किया और फिर उनके साथ डांस भी किया।
सोफिया ने बताया था कि रोहित शर्मा उन पर दिलों जान से मरते थे। उनके मुताबिक, दोनों के बीच बहुत करीबी रिश्ता था। दोनों ने साथ में बहुत वक्त भी गुजारा। सोफिया ने कहा था एक दिन दोस्तों के बीच रोहित ने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं।
हयात के मुताबिक, उनका रिश्ता तब समाप्त हुआ जब टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मीडिया से कहा कि सोफिया और उनके बीच कुछ भी नहीं है। इस बात से सोफिया इतनी आहत हुईं कि उन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। हालांकि इस रिश्ते को लेकर रोहित शर्मा ने कभी कुछ नहीं कहा।
बता दें कि सोफिया ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि उनके पति ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की है। सोफिया ने बताया था कि उनका पति व्लाद स्टैन्श्यू उन्हें जान से मारना चाहता था। इसी के चलते उन्होंने उससे अलग होने का फैसला किया और घर से निकाल दिया।
आदित्य नारायण के रिसेप्शन में दिखा गोविंदा का 'हीरो नं.1' अंदाज, पत्नी सुनीता ने भी लगाए ठुमके