फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: सुपरस्टार चिरंजीवी का बेटा है ये एक्टर, अरबपति बिजनेसमैन की बेटी से की थी शादी

Tue, 27 Mar 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
birthday special ram charan teja son of superstar Chiranjeevi
राम चरण तेजा

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिंरजीवी के बेटे राम चरण तेजा 32 साल के हो गए हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1985 को चेन्नई में हुआ था। साल 2007 में उन्होंने फिल्म 'चिरुथा' से करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा राम चरण ने दो तमिल फिल्में प्रोड्यूस की हैं और एक तमिल फिल्म 'तूफान' के लिए गाना भी गाया है।

birthday special ram charan teja son of superstar Chiranjeevi
प्रियंका चोपड़ा और राम चरण तेजा

राम चरण का बॉलीवुड डेब्यू खासा चर्चा में रह चुका है, हालांकि एक फिल्म के बाद वह किसी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आए। अमिताभ स्टारर 70 के दशक की फिल्म 'जंजीर' के रीमेक से प्रियंका चोपड़ा के साथ लीड भूमिका में राम चरण ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। उस समय चिरंजीवी ने कहा था कि वह जिस एक्टर के फैन रहे, उनकी फिल्म के रीमेक से राम चरण की शुरुआत को लेकर वह खुश हैं।

birthday special ram charan teja son of superstar Chiranjeevi
पत्नी के साथ राम चरण तेजा

राम चरण तेजा ने 14 जून 2012 में अपोलो हॉस्पिटैलिटी के मालिक की बेटी उपासना से शादी की। उपासना खुद भी अपोलो चैरिटी की वाइस चेयरमैन और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। राम चरण ने फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी बखूबी अपने पैर जमाए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special ram charan teja son of superstar Chiranjeevi
राम चरण तेजा

राम चरण दक्षिण भारत के एक टीवी चैनल मां टीवी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं। उनकी अपनी एक पोलो टीम है 'राम चरण हैदराबाद पोलो राइडिंग क्लब'। इसके साथ ही वह ट्रूजेट नामक कंपनी के मालिक के रूप में एयरलाइन बिजनेस में भी हैं।

विज्ञापन
birthday special ram charan teja son of superstar Chiranjeevi
Ram Charan Teja, Magdheera

राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रंगस्थलम' की रिलीज को लेकर व्यस्त हैं। 'रंगस्थलम' 30 मार्च को रिलीज होने वाली है और सिनेमा व्यवसाय के जानकारों के अनुसार फिल्म की अभी से एडवांस बुकिंग चल रही है। इसके अलावा वह 'बाहुबली' फेम निर्देशक एसएस राजामौली की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed