ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता खास है। इन दोनों की प्रेम कहानी ऐसी है, जिसकी लालसा हर कोई करता है। सभी को लगता है कि उनकी प्रेम कहानी भी ऐश्वर्या और अभिषेक की प्रेम कहानी जैसी हो। बॉलीवुड की कई जोड़ियों को इन दोनों से बहुत कुछ सीखना चाहिए। आज ऐश्वर्या के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इनकी प्रेम कहानी की अनोखी दास्तां।
अभिषेक की हो गई थी सगाई, फिर कैसे उनकी जिंदगी में ऐश्वर्या आईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के उन हीरो में से हैं जिनका फिल्मी दुनिया से पुराना रिश्ता है, लेकिन फिर भी अपनी अलग पहचान बनाने में उन्हें काफी मेहनत लगी। उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद कई ऐसी दमदार फिल्में भी दी हैं जो सबकी बोलती बंद कर देती है, जैसे गुरू, युवा, बंटी और बबली और धूम।
अजब सी बात है कि इतने चर्चित होने के बाद भी अभिषेक को कई बार महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के पति के रूप में ही देखा जाता है। वैसे फिल्मी करियर की बात न करें तो अभिषेक की निजी जिंदगी काफी खुशहाल रही है। इसमें सबसे अहम पहलू है ऐश्वर्या से उनकी शादी। जानिए लंबी दोस्ती के बाद कैसे शुरू हुआ इन दोनों का प्यार।
उस वक्त तक ऐश सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं और 2002 में अभिषेक की करिश्मा कपूर से सगाई हो चुकी थी। कपूर और बच्चन परिवार एक होने को तैयार थे लेकिन खबरों के मुताबिक न जाने किस वजह से करिश्मा और अभिषेक की माओं के बीच अनबन हो गई और 2003 में ये सगाई टूट गई।
उधर ऐश सलमान के व्यवहार से तंग आकर ब्रेकअप कर चुकी थीं और विवेक ओबरॉय के साथ उनका प्रेम संबंध शुरू हो चुका था। वहीं अभिषेक का करिश्मा से अलगाव होने के बाद काफी वक्त तक रानी मुखर्जी के साथ नाम जुड़ा। दोनों ने फिल्म 'युवा', 'बंटी और बबली' और 'कभी अलविदा न कहना' में साथ काम किया था। इनकी जोड़ी इतनी पंसद की गई कि सबको उम्मीद थी कि बच्चन परिवार में फिर से इतिहास दोहराया जाएगा। लगा था कि ये दोनों शादी करेंगे। जया भादुड़ी की तरह फिर बंगाली बहू आएगी जो जया की तरह ही अपने पति से कद में इतनी छोटी हैं।
दिपानिता ने जब अभिषेक से सच्चाई जाननी चाही तो अभिषेक ने कबूल किया कि वे ऐश को पसंद करने लगे हैं। ये दोनों 'कजरा रे गाने के वक्त ही करीब आने लगे थे। इन दोनों के बीच प्यारी की चिंगारी उसी वक्त जल गई थी लेकिन यह प्यार एक साल बाद 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' की शूटिंग के वक्त परवान चढ़ा।