फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: इरफान की इस हीरोइन ने बताया था अपना दर्द, जब चेकिंग के दौरान झेलना पड़ा अपमान

Thu, 05 Apr 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
birthday special saba qamar hindi medium irrfan khan heroine
सबा कमर

एक्ट्रेस सबा कमर ने बॉलीवुड में इरफान खान के अपोजिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' से डेब्यू किया। इसके लिए फिल्मफेयर ने उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया था। सबा कमर का जन्म आज के दिन यानी 5 अप्रैल 1984 को पाकिस्तान के सिंध में हुआ था। सबा इसी साल जनवरी में उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने एक टीवी शो के दौरान चौंकाने वाले खुलासे किए।

birthday special saba qamar hindi medium irrfan khan heroine
सबा कमर और इरफान खान

सबा कमर एक टीवी इंटरव्यू के दौरान फूट-फूटकर रो पड़ीं थीं और अपना दर्द बयां किया। एक पाकिस्तानी होने के कारण एयरपोर्ट पर जिस तरह का अपमान उन्हें सहना पड़ता है और जिस तरह का व्यवहार उनके साथ किया जाता है इससे वह बेहद दुखी नजर आईं। पाकिस्तानी टीवी चैनल APlus को दिए इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाते हुए वह फफक कर रो पड़ीं।

birthday special saba qamar hindi medium irrfan khan heroine
Saba Qamar

घटना को याद करते हुए सबा ने बताया, 'हमारी सरजमीं पाकिस्तान, जिसके हम नारे लगाते हैं... पाकिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद... लेकिन जब हम बाहर जाते हैं और जिस तरह हमारी चेकिंग होती है... मैं बता नहीं सकती। मुझे इतना अपमानजनक लगता है कि जब एक-एक चीज आपकी चेकिंग होती है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special saba qamar hindi medium irrfan khan heroine
Saba Qamar
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे याद है कि एक बार मैं किसी फिल्म की शूटिंग के लिए तिबलिसी (जॉर्जिया) गई थी तो मेरे साथ जो मेरा क्रू था इंडियन, सब निकल गए और बस मैं रुक गई। मेरा जो पासपोर्ट था उसने मुझे रोक लिया... मैं पाकिस्तान से हूं। मेरी पूरी जांच हुई, मेरा इंटरव्यू हुआ... फिर मुझे जाने दिया गया। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि यह इज्जत है हमारी... यह पोजिशन है हमारी... कहां स्टैंड करते हैं हम?'
विज्ञापन
birthday special saba qamar hindi medium irrfan khan heroine
सबा कमर

सबा पाकिस्तान की फेमस टीवी और फिल्म एक्ट्रेस हैं। 'उड़ान', 'जिनाह के नाम' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकीं हैं। सबा इसके अलावा 'मंटो', 'लाहौर से आगे' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed