फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्ममेकर से शादी के लिए दिव्या भारती ने बदल लिया था धर्म, गोविंदा ने की मदद

Sun, 18 Feb 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Feb 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
birthday special Sajid Nadiadwala love story with divya bharti
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती

साजिद नाडियाडवाला बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ज्यादातर फिल्में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ की। जुड़वां, हे बेबी, रंगून, ढिशूम, फैंटम, तमाशा, हीरोपंती, किक, हाईवे और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्में बनाने वाले साजिद नाडियावाला का जन्म 18 फरवरी 1966 को हुआ था। साजिद के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी का किस्सा बताने वाले हैं।

birthday special Sajid Nadiadwala love story with divya bharti
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती

1992 में साजिद नाडियाडवाला ने चुपके से फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती से शादी कर ली थी। इस शादी के इकलौते गवाह गोविंदा थे जिन्होंने उनका पूरा साथ दिया था लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही दिव्या की रहस्यमयी तरीके से एक अपार्टमेंट से गिरकर मौत हो गई थी। जिसकी वजह आज भी कई लोगों के लिए पहेली बना हुआ है।

birthday special Sajid Nadiadwala love story with divya bharti
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती

महज 16 साल की उम्र में साजिद नाडियाडवाला से दिव्या भारती की पहली मुलाकात हुई थी। 1990 में जब फिल्मसिटी में गोविंदा और दिव्या फिल्म 'शोला और शबनम' की शूटिंग कर रहे थे तब साजिद अपने दोस्त गोविंदा से मिलने सेट पर गए थे। गोविंदा ने ही दोनों को पहली बार मिलवाया था। फिर देखते ही देखते रोजाना साजिद सेट पर आने लगे और इनका प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में साजिद ने बताया था, '15 जनवरी 1992 को दिव्या ने शादी करने की मांग की। इसके अगले ही दिन वह अपना नाम दूसरे को-स्टार से लिंक किए जाने पर बेहद परेशान थीं। इन सभी अफवाहों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए वह शादी करना चाहती थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special Sajid Nadiadwala love story with divya bharti
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती

20 मई, 1992 को हेयर ड्रेसर संध्या और उनके पति की मौजूदगी में दिव्या-साजिद की शादी हुई थी। दिव्या ने इस्लाम कबूला और अपना नाम बदलकर 'सना' रखा। साजिद ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'हमने शादी की बात छिपाई रखी, क्योंकि दिव्या का करियर दांव पर लगा था। यह बात बाहर निकलती तो प्रोड्यूसर डर जाते। दिव्या हमेशा से अपनी शादी की बात सबको बताना चाहती थी लेकिन मैंने उन्हें बार-बार मना किया।'

विज्ञापन
birthday special Sajid Nadiadwala love story with divya bharti
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती

1993 में दिव्या भारती की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मौत का इल्जाम साजिद पर लगा। उन पर केस कर दिया गया। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन जब उनकी जिंदगी में वरदा खान की एंट्री हुई तो पूरी जिंदगी बदल गई और अब दोनों की शादी को 15 साल हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed