टेलीविजन के सबसे मशहूर काउंटडाउन शोज में से एक फिलिप्स टॉप 10 से अपनी पहचान बनाने वाले सतीश कौशिक का सिनेमाई सफर चर्चित निर्देशक शेखर कपूर के सहायक के तौर पर फिल्म मासूम से शुरू हुआ। क्लासिक कॉमेडी फिल्म जाने भी दो यारों ने उन्हें पहचान दिलाई और फिल्म मिस्टर इंडिया के किरदार कैलेंडर ने शोहरत। अभिनेता, निर्देशक सतीश कौशिक आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो चलिए बताते हैं आपको उनकी 10 चर्चित फिल्मों के बारे में, पहली 5 फिल्में वे हैं जिन्हें सतीश ने निर्देशित किया और बाद की 5 फिल्मों में सतीश कौशिक ने लोगों को अपने अभिनय से लुभाया।
B'day Special: टीवी से शुरू हुए सफर में सतीश कौशिक ने पार किए ये 10 अहम पड़ाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम आपके दिल में रहते हैं (1999)
1999 में आई यह फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर, काजोल, अनुपम खेर और शक्ति कपूर अहम भूमिकाओं में रहे। यह फिल्म तेलुगू फिल्म पवित्र बंधनम का रीमेक है। इस सुपरहिट फिल्म ने सतीश कौशिक को बतौर निर्देशक हिंदी सिनेमा में स्थापित किया।
हमारा दिल आपके पास है (2000)
हम आपके दिल में रहते हैं के बाद सतीश कौशिक ने एक बार फिर एक तेलुगू फिल्म का रीमेक किया। फिल्म में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी में ऐश्वर्या के किरदार के साथ दुष्कर्म हो जाता है, जिसके बाद उसे अनिल कपूर का किरदार सहारा देता है। फिर किस तरह दोनों में प्यार होता है, इस पर फिल्म की कहानी आधारित है।
निर्माता वासु भगनानी की इस फिल्म से तुषार कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म में तुषार के साथ करीना कपूर नजर आईं। यह फिल्म भी एक तेलुगू फिल्म थोली प्रेम का रीमेक रही। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म की कामयाबी ने निर्देशक सतीश कौशिक के अरमानों को पंख दिए और हर बड़ा सितारा उनके साथ काम करने को लालायित रहने लगा।
तेरे नाम (2002)
2002 में आई तेरे नाम 1999 में आई तमिल फिल्म सेतु का रीमेक है। इस फिल्म ने सलमान खान के करियर को भी ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। फिल्म एक ट्रैजिक लव स्टोरी है जिसमें सलमान खान को भूमिका के किरदार से प्यार हो जाता है लेकिन उनके प्यार को समाज नहीं मानता। इस फिल्म में सलमान ने पहली बार एक पागल का किरदार अदा किया। सलमान खान के अभिनय के लिए सराही जाने वाली चंद फिल्मों में शुमार फिल्म तेरे नाम ने सतीश कौशिक की सलमान खान खेमे में जगह पक्की कर दी।

कमेंट
कमेंट X