फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस एक्ट्रेस के प्यार को ठुकरा दिया सनी देओल ने, लंदन में छुपाकर रखी पत्नी

Fri, 20 Oct 2017 08:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
amarujala.com- Presented by: शारुख खान Updated Fri, 20 Oct 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
birthday special unknown facts about Sunny deol
sunny deol
फिल्मों में हमेशा दमदार अभिनय करने वाले सनी देओल का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज खोलेंगे जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। जानिए सनी ने किस एक्ट्रेस के प्यार को ठुकराया था। 
birthday special unknown facts about Sunny deol
vb
बॉलीवुड के एक्‍शन किंग सनी देओल का आज 60वां जन्मदिन है। अपने करियर में सनी ने ज्यादातर हिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'घायल' के लिए सनी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। साल 2001 में आई फिल्म 'गदर-एक प्रेम कथा' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। कई हफ्तों तक इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कब्जा जमाए रखा था।
birthday special unknown facts about Sunny deol
sunny deol
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते ही सनी के अफेयर से लेकर उनके आखिरी अफेयर के किस्से हम आपको बताएंगे। सनी की पहली फिल्म 'बेताब' थी। इस मूवी में उनके साथ अमृता सिंह ने काम किया था। दोनों का काम दर्शकों को खूब पसंद आया और ये एक हिट फिल्म साबित हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special unknown facts about Sunny deol
sunny deol
'बेताब' की शूटिंग के दौरान ही अमृता हैंडसम और गुड लुकिंग सनी की ओर आकर्षित होने लगी थीं। ऑन स्क्रीन तो दोनों की जोड़ी जम ही गई थी, ऑफ स्क्रीन भी दोनों मिलने-जुलने लगे थे। फिल्म में दोनों का एक स्‍मूच सीन भी था। साथ ही कुछ इंटीमेट सीन भी शूट किए गए थे। उस दौर में इस तरह के इंटीमेट और हॉट सीन देना बहुत बड़ी बात थी। जो सनी और अमृता ने पूरी बोल्डनेस के साथ दिए थे। दोनों का रील लाइफ रोमांस रियल लाइफ रोमांस बन गया। 
विज्ञापन
birthday special unknown facts about Sunny deol
sunny deol
अमृता सनी को बेइंतहा चाहने लगी थीं। वो पूरी दुनिया के सामने अपना रिश्ता कबूलना चाहती थीं। लेकिन सनी इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने सबसे अपना और अमृता का रिश्ता छिपाकर रखा था। अमृता को लगता था कि सनी उनके लाइफ पार्टनर बनने के लिए बिलकुल पर्फेक्ट हैं। सनी पर परिवार की जिम्मेदारी थी इसलिए उन्होंने हमेशा अपने और अमृता के रिश्ते को छिपाने की कोशिश की। वहीं अमृता की मां भी इस रिश्ते के खिलाफ थीं। वो चाहती थीं कि अमृता की शादी ऐसे लड़के से हो जो किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखता हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed