{"_id":"5ae3e35b4f1c1b9d098b6d38","slug":"birthday-special-unknown-facts-about-tollywood-actress-samanatha-ruth-prabhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: पैसों की तंगी की वजह से एक्ट्रेस बनी समांथा,बिकिनी और बोल्ड बयान से खड़ी की कॉन्ट्रोवर्सी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: पैसों की तंगी की वजह से एक्ट्रेस बनी समांथा,बिकिनी और बोल्ड बयान से खड़ी की कॉन्ट्रोवर्सी
Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
Samantha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ इंडियन फिल्मों की सुपरस्टार समांथा रुथ प्रभु आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। देर रात उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद वह पति और एक्टर नागा चैतन्य के साथ किसी खास जगह ट्रिप पर रवाना हो गईं।
2 of 7
samantha
इस साल समांथा का बर्थ डे बहुत खास है। उनकी फिल्में 'मेर्सल' और 'रंगस्थलम' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। समांथा साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं। मगर यह बात कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने पैसों की तंगी की वजह से एक्टिंग में कदम रखा था। दरअसल, घर के हालात को देखते हुए उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। इस दौरान वह कई पार्ट-टाइम जॉब्स भी करती थीं। तभी उन्हें फिल्म 'ये माया चेस्वे' का ऑफर मिला। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी दिया गया।
3 of 7
Samantha Ruth Prabhu
समांथा प्रभु एक एनजीओ भी चलाती हैं जिसका नाम 'प्रत्यूषा सपोर्ट' है। यह एनजीओ चुनिंदा इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराता है। इस काम के लिए संस्थान ने लिव-लाइफ हॉस्पिटल से करार किया है। यह एनजीओ महिलाओं और बच्चों के इलाज में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
samantha rudra prabhu
- फोटो : File Pic
समांथा रुथ प्रभु को उनके दोस्त प्यार से सैम बुलाते हैं। मगर यह बात भी शायद ही कोई जानता है कि उनका दूसरा नाम यशोदा है। नागा चैतन्य से पहले समांथा एक्टर सिद्धार्थ को डेट करती थीं। तब सिद्धार्थ भी समांथा को 'यशो' कहकर पुकारते थे।
विज्ञापन
5 of 7
Samantha And Chaitanya
समांथा प्रभु अपनी स्टाइल स्टेटमेंट और बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में उनसे पूछा गया था कि अगर उन्हें सेक्स और खाना में से किसी एक को चुनना पड़े तो वह क्या चुनेंगी। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह खाने के बिना दिन गुजार सकती हैं मगर सेक्स के बिना नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।