फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी को खुलेआम चुनौती दे चुका है यह एक्टर, कहलाता है फिल्मी दुनिया का 'डॉन'

Tue, 27 Mar 2018 09:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Mar 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: When actor Prakash Raj openly challenged PM Narendra Modi
रजनीकांत और कमल हासन के बाद प्रकाश राज दक्षिण भारत के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। सोमवार का दिन उनके लिए बेहद खास है क्योंकि आज उनका जन्मदिन है। प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में हुआ था। हाल ही में ये प्रतिभाशाली एक्टर अपनी बयानबाजी और खासतौर पर 'दक्षिणपंथी विचारधारा' के खिलाफ मोर्चाबंदी को लेकर सुर्खियों में था।
Birthday Special: When actor Prakash Raj openly challenged PM Narendra Modi
यहां तक कि प्रकाश राज ने एक निजी न्यूज चैनल के मंच से देश के पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हिन्दू मानने से ही इनकार कर दिया था। प्रकाश राज ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि जो कोई भी हत्या और हिंसा की बात करता है उसे वह हिन्दू नहीं मानते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वह अमित शाह और नरेंद्र मोदी के विरोधी हैं।
Birthday Special: When actor Prakash Raj openly challenged PM Narendra Modi
इसी कार्यक्रम में प्रकाश राज ने कहा था कि, ‘मैं मोदी विरोधी हूं, मैं हेगड़े का विरोधी हूं, मैं अमित शाह का विरोधी हूं और मेरे मुताबिक वे लोग हिन्दू नहीं है।’ बीजेपी सांसद और केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के बारे में उन्होंने कहा कि वह एक खास किस्म की विचारधारा को इस दुनिया से खत्म करना चाहते हैं, वह हिन्दू नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: When actor Prakash Raj openly challenged PM Narendra Modi
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक दर्शक से प्रकाश राज की बेहद तीखी बहस भी हुई थी। जब शख्स ने पूछा कि आप कैसे तय करेंगे कि कोई खास व्यक्ति हिन्दू है या नहीं, इस पर प्रकाश राज ने कहा कि तो फिर वे लोग कैसे तय करते हैं कि वह हिन्दू विरोधी हैं। इस दौरान कार्यक्रम में जमकर तालियां बजीं। प्रकाश राज ने फिर कहा कि जो लोग कहते हैं ‘मारो’, जो मारने वाले का समर्थन करते हैं, वह हिन्दू नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
Birthday Special: When actor Prakash Raj openly challenged PM Narendra Modi
प्रकाश राज और बीजेपी के बीच तल्खी इस कदर तक बढ़ चुकी है कि मकर संक्रांति के दिन कर्नाटक में उस स्थान को गोमूत्र से धोया गया था जहां कुछ देर पहले प्रकाश राज ने कार्यक्रम किया था। हालांकि इसके बाद प्रकाश राज ने बीजेपी से यह भी पूछा था कि क्या जहां-जहां देश में उनका कार्यक्रम होगा बीजेपी के लोग उस जगह को गोमूत्र से धोएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed