{"_id":"6173d06155c19864e31c8843","slug":"birthday-special-when-malaika-arora-talk-about-her-divorce-with-arbaaz-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora Birthday: जब पहली बार अरबाज से तलाक पर बोलीं थी मलाइका, कहा था- सबको लगता था...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Malaika Arora Birthday: जब पहली बार अरबाज से तलाक पर बोलीं थी मलाइका, कहा था- सबको लगता था...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांस नंबर और अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा बी- टाउन की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। शनिवार को मलाइका अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका अब बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन ने एक प्यारी तस्वीर साझा कर मलाइका को जन्मदिन की बधाई दी है।
मलाइका ने 12 दिसंबर 1998 को सलमान खान के भाई अरबाज खान के साथ शादी की थी। लेकिन दोनों साल 2017 में अलग हो गए। तलाक के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने काफी समय तक चुप्पी साधे रखी लेकिन एक चैट शो के दौरान मलाइका ने अपने तलाक की अर्जी पर सुनवाई से ठीक पहले की रात के बारे में बात की थी। इससे पहले लोगों को लगता था कि अरबाज और मलाइका का तलाक अर्जुन कपूर की वजह से हुआ था।
2 of 4
malaika, arbaaz
- फोटो : Social Media
अरबाज और मलाइका प्रशंसकों की मनपसंद जोड़ियों में से एक थे। 19 के साल के रिश्ते के यूं अचानक टूटने से सभी हैरान थे। तलाक के बाद मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था- “ जब लोगों को हमारे तलाक के बार में पता चला तो सभी ने कहा- ऐसा मत करो! एक बार फिर से सोच लो। कोई भी आपको नहीं कहेगा कि हां, जाओ तलाक ले लो। मैं भी इसी चीज से गुजरी। तलाक होने से एक दिन पहले भी मेरे परिवार ने मुझे साथ बिठाया और मुझसे फिर से पूछा, क्या तुम अपने निर्णय से खुश हो? आपका परिवार हमेशा आपका अच्छा ही सोचेगा और वे भी यही कर रहे थे।
3 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
मलाइका ने कहा था- अकसर कोई आप पर ही ऊंगली उठाते रहे, मुझे लगता है ये इंसानी फितरत है जिसे बदला नही जा सकता। हम इस रिलेशन से खुश नहीं थे। हम एक-दूसरे को खुश नहीं रख पा रहे थे जिसकी वजह से आसपास के लोगों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान है। अभिनेत्री अक्सर अपने बेटे के साथ तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस इन दिनों 'भूत पुलिस' फेम एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।