{"_id":"6173ce62272adf455f63e0a0","slug":"ajay-devgn-reveals-that-he-never-wanted-to-meet-kajol-for-the-second-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: अजय देवगन ने काजोल को पहली मुलाकात में कर दिया था नापसंद, इंटरव्यू में बताई थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: अजय देवगन ने काजोल को पहली मुलाकात में कर दिया था नापसंद, इंटरव्यू में बताई थी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kajol and ajay devgan
- फोटो : instagram/sunny Kajol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल्स हैं, जो पहली नजर में ही एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन कुछ ऐसी जोड़ियां भी होती हैं, जिनके रिश्ते की शुरुआत रिजेक्शन के साथ हुई थी। बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल अजय देवगन और काजोल भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। काजोल और अजय देवगन ने एक-दूसरे को पहले लंबे समय तक डेट किया था और फिर गुचपुच तरीके से साल 1999 में शादी रचा ली थी।
दोनों एक-दूसरे से बेहद ही अलग हैं। जहां अजय देवगन फिल्मी दुनिया में अपने शांत व्यवहार और कम बोलने के लिए जाने जाते हैं। तो वहीं काजोल एक दम बिंदास इंसान हैं। उनका चुलबुला अंदाज फैंस ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, काजोल को बात करने का भी काफी ज्यादा शौक है। अलग-अलग पर्सनैलिटी के होने के बाद भी काजोल और अजय एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब अजय को काजोल से मिलना पसंद नहीं था। इस बारे में खुद अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था।
2 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन ने ‘पायनियर’ को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेता ने बताया था कि, वह जब पहली बार काजोल से मिले थे, तब वह उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आई थीं, जिस वजह से अजय कभी काजोल से दोबारा नहीं मिलना चाहते थे। इसका कारण भी अजय ने इस इंटरव्यू में बताया था।
3 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने काजल संग अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा था, ‘मैं काजोल से पहली बार फिल्म 'हलचल' की शूटिंग के दौरान मिला था। लेकिन सच कहूं तो, मैं इसके बाद काजोल से कभी मिलना नहीं चाहता था। इसकी वजह ये है कि, अगर आप काजोल से पहली बार मिलेंगे, तो उनकी तेज आवाज, अभिमान और बहुत ज्यादा बातचीत करना उनकी पर्सनैलिटी को दर्शाता हुआ लगेगा। मैं और काजोल एक-दूसरे से बहुत अलग है। हालांकि बाद में मुझे काजोल का नेचर समझ आने लगा और मुझे लगता है कि जो होना लिखा होता है, वो हो ही जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने ये भी बताया था कि, उन दोनों के बीच कभी भी ऑफिशियल तौर पर प्रपोजल नहीं हुआ है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते थे। इसी वजह से दोनों में से किसी ने एक-दूसरे को ‘आई लव यू’ नहीं बोला था।
विज्ञापन
5 of 5
kajol ajay devgn
अजय देवगन और काजोल ने बेहद ही सीक्रेट तरीके से शादी की थी। इस पर उन्होंने कहा था, ‘समय के साथ हम दोनों का प्यार बढ़ता गया। लेकिन हम जब तक श्योर नहीं हो गए, तब तक हम दोनों ने शादी करने का फैसला नहीं लिया था।’ अजय अपनी सफल शादी का सारा क्रेडिट काजोल को देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।