{"_id":"6173c512a969122c4507d503","slug":"shahrukh-khan-manager-pooja-dadlani-visit-ncb-office-seen-carrying-an-envelope","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ऑफिस पहुंचीं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, हाथ में दिखा लिफाफा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aryan Khan Drugs Case: एनसीबी ऑफिस पहुंचीं शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, हाथ में दिखा लिफाफा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, पूजा ददलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान का परिवार इन दिनों आर्यन खान के चलते चर्चा में बना हुआ है। आर्यन खान को एनसीबी ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया है और वो ऑर्थर रोड जेल में बंद है। वहीं शाहरुख पूरी कोशिश में है कि जल्द से जल्द आर्यन को जेल से बाहर निकाला जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी आज सुबह यानि शनिवार को एनसीबी ऑफिस पहुंची थीं। पूजा आज सुबह करीब 10 बजे दक्षिण मुंबई के बलॉर्ड एस्टेट एंटी ड्रग एजेंसी के कार्यालय में हाथ में एक लिफाफा लेकर पहुंची थीं।
एनसीबी दफ्तर पहुंची थीं पूजा ददलानी
वो करीब एक घंटे तक ऑफिस में थी जहां बाहर निकलने पर मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया और उनसे बात करने की कोशिश की। हालांकि पूजा बिना कुछ बोले आगे बढ़ गईं। इससे पहले भी आर्यन की जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान पूजा कोर्ट पहुंची थीं। साथ ही ऐसी खबर आई थी कि आर्यन को जमानत ना मिलने पर पूजा रोने लगी थीं।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी की एक टीम गुरुवार को शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची थी जहां से उन्होंने कुछ दस्तावेज लिए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान के घर एनसीबी के अधिकारी नोटिस देने गए थे। इस नोटिस में लिखा है कि अगर आर्यन खान के पास किसी भी प्रकार का और कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, तो उसे एनसीबी को सौंप दें। शाहरुख के घर एनसीबी के अधिकारी वीवी सिंह गए थे।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी के मन्नत पहुंचने के बाद ऐसी खबरें आने लगी थीं कि वो मन्नत पर छापेमारी करने गए हैं। इस पर एनसीबी ने साफ किया था कि वो छापेमारी करने नहीं बल्कि जरूरी कागजात लेने गए थे। इसके साथ ही एक अधिकारी ने कहा था कि ये जांच की एक प्रक्रिया है और अगर इसमें किसी से पूछताछ भी की जा रही है तो इसका मतलब ये नहीं की वो व्यक्ति अपराधी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
3 अक्तूबर को आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले 14 अक्तूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी, तब मुंबई सेशंस कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद 20 अक्टूबर को बेल रिजेक्ट कर दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान को उसका कैदी नंबर मिल गया है। जेल में उसे नाम से नहीं बल्कि कैदी नंबर से बुलाया जाता है। आर्यन को कैदी नंबर N956 दिया गया है। साथ ही ऐसी खबरें भी हैं कि आर्यन जेल में रोता रहता है और सफाई के चलते जेल का वॉशरूम भी नहीं इस्तेमाल कर रहा है जिससे जेल स्टॉफ चिंता में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।