फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: कहां हैं 'इंडियन आइडल' के पहले विजेता अभिजीत सावंत, अब ऐसी है उनकी लाइफ

Wed, 06 Oct 2021 08:49 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 06 Oct 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Where is Abhijit Sawant, the first winner of 'Indian Idol'
अभिजीत सावंत बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत सावंत साल 2004 में 'इंडियन आइडल' के पहले विनर बने थे। देश का पहला रियलिटी शो होने की वजह से अभिजीत को घर घर में पहचान मिली। उन्हें जिताने के लिए लिए लोगों ने बंपर मैसेज भेजकर उन्हें शो का विनर बनाया। इतना ही नहीं उनकी पहली एल्बम मोहब्बते लुटाउंगा को लोगों ने बेहद प्यार दिया। घर गाड़ी से लेकर तमाम शोहरत उनके कदमों में थी। जाने के साथ साथ अभिजीत 'नज बलिए' में भी अपना डांस का जलवा दिखा चुके हैं। वहीं इंडियन आइडल आज भी लोगों की पहली पसंद रहता है लेकिन क्या आपको पता है इस शो के पहले सीजन का विजेता अभिजीत आजकल कहां है और क्या कर रहा है? आज अभिजीत सावंत के 40 वें जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके बारे में कुछ ऐसी बाते बातें जिसे आप शायद ही जानते होंगे।

Birthday Special: Where is Abhijit Sawant, the first winner of 'Indian Idol'
अभिजीत सावंत बर्थडे - फोटो : Instagram
अभिजीत की एल्बम
'इंडियन आइडल' जीतते के बाद अभिजीत सावंत का पहला सोलो एल्बल 'आप का अभिजीत' सोनी ने निकाला। इसका एक गाना 'मुहब्बतें लुटाऊंगा' खासा लोकप्रिय हुआ। इसके बाद अभिजीत का दूसरा एलबम 'जुनून' भी हिट रहा। इसके बाद इमरान हाशमी की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का 'मरजावां गाना भी गाया लेकिन उसके बाद वह गायब से ही रहे।
Birthday Special: Where is Abhijit Sawant, the first winner of 'Indian Idol'
अभिजीत सावंत बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
'नच बलिए' में दिखाया डांस
गाने में कुछ कमाल न दिखा पाने के बाद अभिजीत और उनकी पत्नी शिल्पा डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' (सीजन 4) में दिखाई दिए। इस शो में पब्लिक को उनका डांस कुछ रास नहीं आया। इसके बाद अभिजीत ने फिल्म 'लॉटरी' में काम किया, जो कि एक सुपरफ्लॉफ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Where is Abhijit Sawant, the first winner of 'Indian Idol'
अभिजीत सावंत - फोटो : Social Media
सड़क पर पब्लिक से खाई मार
साल 2010 में अभिजीत सावंत को लोगों से सड़क पर मार भी खानी पड़ी। दरअसल, उनकी दोस्त और सिंगर प्राजक्ता शुक्रे ने अपनी कार से एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद पब्लिक ने कार में सवार अभिजीत सावंत की पिटाई कर दी। 
 
विज्ञापन
Birthday Special: Where is Abhijit Sawant, the first winner of 'Indian Idol'
अभिजीत सावंत बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेज शो से करते हैं गुजारा
आज अभिजीत छोटे-मोटे स्टेज शोज करते दिखाई देते हैं। बॉलीवुड में उन्होंने ने कई बार अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की लेकिन लोगों को उनकी गायकी रास नहीं आई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed