फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

300 फिल्में करने के बाद सीएम बना था ये एक्टर, 70 की उम्र में 32 साल छोटी लड़की से की थी शादी

Mon, 28 May 2018 09:23 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
bithday special nt rama rao life unknown story
एनटी रामाराव

तेलुगू फिल्मों के मशहूर एक्टर नन्दमूरि तारक रामाराव को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। आज उनका 95वां जन्मदिन है। एनटीआर ने साल 1949 में तेलुगू फिल्म 'मना देसम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उन्होंने करीब 300 से ज्यादा फिल्में की। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कई फिल्मों की पटकथा लिखी और फिल्म निर्माता के तौर पर कई फिल्में बनाई भी हैं। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए भारत सरकार ने रामाराव को साल 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया।  

bithday special nt rama rao life unknown story
nt rama rao

तेलुगू के अलावा एनटीआर ने तमिल और हिंदी फिल्में भी कीं। उन्होंने फिल्मों में 17 बार कृष्ण का किरदार निभाया। बाद में एनटीआर ने पौराणिक फिल्में छोड़ ऐसे रोल करना शुरू कर दिया जिसका नायक व्यवस्था के खिलाफ लड़ता था। एनटीआर ने 1982 में तेलुगू देशम पार्टी की स्थापना की और पॉलिटिक्स में एंट्री ली। फेमस एक्टर होने के चलते एनटीआर और उनकी पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली। इसी के साथ वो आंध्र प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री बने। 1983 से 1994 के बीच वो तीन बार -प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 

bithday special nt rama rao life unknown story
एनटी रामाराव

एनटीआर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने गांव में सिर्फ 5वीं तक की पढ़ाई की थी। इसके बाद विजयवाड़ा में रहने वाले उनके मामा ने उन्हें गोद लिया था। यहीं पर उन्होंने नगर निगम के स्कूल से शिक्षा हासिल की, बाद में उन्होंने एसआरआर और सीवीआर कॉलेज में पढ़ाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
bithday special nt rama rao life unknown story
एनटी रामाराव

एनटी रामाराव की माली हालत ज्यादा अच्छी नहीं थी। जिससे परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए छोटी उम्र से ही काम करना पड़ा। रामाराव विजयवाड़ा के आस-पास के होटलों में दूध की सप्लाई करते थे। जो पैसे उन्हें मिलते थे उससे वो परिवार की मदद करते थे।

विज्ञापन
bithday special nt rama rao life unknown story
एनटी रामाराव

1942 में रामाराव ने अपने मामा की बेटी बासव तारकम से शादी की थी। एनटीआर के 8 बेटे और 4 बेटियां थीं। 1985 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। 1993 में 70 साल की उम्र में रामाराव ने तेलुगू लेखक लक्ष्मी पार्वती से शादी की थी लेकिन एनटीआर के परिवार ने लक्ष्मी को कभी भी स्वीकार नहीं किया। एनटीआर का पोता जूनियर एनटीआर साउथ की फिल्मों में जाना-माना नाम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed